विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya News: अयोध्‍या में गन्ने के खेत में मिला बदायूं की मह‍िला का शव, पुल‍िस ने एक युवक ह‍िरासत में ल‍िया

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 06 Sep 2023 08:42 AM (IST)

Ayodhya News अयोध्‍या के महाराजगंज के कादीपुर माझा गांव में एक गन्‍ने के खेत में मह‍िला का खून से सना ...और पढ़ें

Ayodhya News: गन्‍ने के खेत में म‍िली लाश
Ayodhya News: गन्‍ने के खेत में म‍िली लाश

HighLights

  1. बादयूं की मह‍िला की लाश अयोध्‍या के महाराजगांज थाने के एक गावं में म‍िली
  2. सबसे बड़ा सवाल बदायू से अयोध्‍या कैसे पहुंची मह‍िला, एफआईआर दर्ज

अयोध्या, जेएनएन। महाराजगंज के कादीपुर माझा गांव में आज सुबह गन्‍ने के खेत में मह‍िला का शव म‍िलने से सनसनी फैल गई। खेत गए क‍िसानों ने खून से सनी लाश देखकर आननफानन पुल‍िस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर तीन थानों की फोर्स पहुंची है। मह‍िला के पास म‍िले आधारा कार्ड से मह‍िला की पहचान हुई है। वो बदायूं की रहने वाली है। महाराजगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर एक युवक को पूछताछ के ल‍िए ह‍िरासत में ल‍िया है। मौके पर फोरेंस‍िक टीम साक्ष्‍य एकत्र कर रही है। वहीं सबसे बड़ा सवाल है क‍ि बदायू की मह‍िला अयोध्‍या के महाराजगंज थाने के कादीपुर माझा गांव कैसे पहुंच गई।