विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत का अयोध्या में जोरदार स्वागत, किया शो-रूम का उद्घाटन

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के अयोध्या पहुंचने की सूचना पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कंगना रनौत का बुके भेंट कर स्वागत करते अयोध्या के विधायक वेदप्रकाश गुप्त

कंगना रनौत का बुके भेंट कर स्वागत करते अयोध्या के विधायक वेदप्रकाश गुप्त

HighLights

  1. कंगना रनौत के अयोध्या पहुंचने की सूचना पर उन्हें देखने उमड़ी भीड़

  2. दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों को बताया राष्ट्रविरोधी तत्व

जागरण संवाददाता, अयोध्या : विख्यात अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सदस्य कंगना रनौत रविवार को अयोध्या पहुंचीं। पीएनजी ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर कंगना रनौत ने अयोध्या में नये शो रूम का उद्घाटन किया।

अयोध्या में कंगना रनौत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने अयोध्या के रिकाबगंज में पीएनजी ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या से भाजपा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।

कंगना रनौत के अयोध्या पहुंचने की सूचना पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पर भी जुटे। अयोध्या से रविवार को तीन बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले कंगना रनौत राम लला के मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी।

इससे पहले लखनऊ में सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के आह्वान पर कहा कि इस समय देश के लिए राष्ट्रविरोधी तत्वों, आतंकवादी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों से देश और नागरिकों को परेशान करने की कई साजिशें चल रही हैं।