विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या: रुदौली पीएचसी के नए भवन निर्माण को मिली मंजूरी, 3.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:35 PM (IST)

अयोध्या के रुदौली नगर में 96 वर्ष पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रुदौली पीएचसी भवन के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी।

  2. 96 वर्ष पुराने भवन का 3.72 करोड़ से कायाकल्प।

  3. नगरवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रुदौली नगर में किला चौकी के बगल स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 96 वर्ष पुराने इस भवन का 3.72 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। शासन ने निर्माण कार्य के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने 13 अक्टूबर को आदेश जारी किया।

भवन का निर्माण होने से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किला चौकी के बगल स्थित पीएचसी का भवन वर्ष 1930 में बना था। भवन काफी पुराना और जर्जर होने के कारण इसके पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने उनके प्रस्ताव पर भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। अब निर्माण का रास्ता साफ होने से क्षेत्र की पुरानी मांग पूरी हुई है।

विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आभार जताया। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के रुदौली आगमन पर सभासद आशीष कैलाश वैश्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें मांगपत्र सौंपा था। युवा नेता आशीष शर्मा ने बताया कि वर्ष 1930 में आबिदा मेमोरियल के नाम से संचालित हुआ।

23 वर्ष बाद छह अक्टूबर 1953 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री चंद्रभानु गुप्त ने पीएचसी अस्पताल की नींव रखी थीं। उन्होंने पीएचसी भवन निर्माण की स्वीकृति कराने के लिए लगातार प्रयास करने वाले विधायक रामचंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- अब पराली जलाने वालों की एआई और मोबाइल सेंसिंग से होगी निगरानी, खेत तक पहुंचेगी टीम