विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजगार मेले में 90 कंपनियों ने 8000 युवाओं को दिया रोजगार, अशोक लीलैंड व अमेजन जैसी कंपनियां भी पहुंचीं

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:38 PM (IST)

अयोध्या के पूराबाजार में आयोजित रोजगार मेले में 90 से अधिक कंपनियों ने 13 हजार से अधिक युवाओं में से लगभग 8 हजार का चयन किया।

आशा भगवानबख्श सिंह महाविद्यालय पूराबाजार में आयोजित वृहद रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र के साथ युवा व मंचासीन विधायक अभय सिंह(दाएं से छठवें) व अन्य: जागरण

आशा भगवानबख्श सिंह महाविद्यालय पूराबाजार में आयोजित वृहद रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र के साथ युवा व मंचासीन विधायक अभय सिंह(दाएं से छठवें) व अन्य: जागरण

HighLights

  1. 90 कंपनियों ने 13 हजार युवाओं में से 7984 को नौकरी दी।

  2. अशोक लीलैंड और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

  3. तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। पूराबाजार स्थित आशा भगवानबख्श सिंह महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह ने किया। इसमें 13 हजार 632 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें सात हजार 984 का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों की 90 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया।

अशोक लीलैंड से लेकर अमेजन तक कई बड़ी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। युवाओं का हुजूम सुबह से ही मेले के स्थल पर उमड़ने लगा। सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक देवव्रत ने बताया कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को इस मेले में रोजगार उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रोजगार संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। योगी सरकार युवाओं को स्वरोजगार के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है।

24 वर्षीय राहुल यादव का एक तकनीकी कंपनी में चयन होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। कहा, लंबे समय से नौकरी की तलाश में था। 27 वर्षीय प्रियंका शर्मा का गैर-तकनीकी पद पर चयन हुआ।

उन्होंने बताया कि गांव-कस्बे के युवाओं को भी बड़ी कंपनियों में मौका मिल रहा है। ड्राइवर, टेक्नीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, वेयरहाउस स्टाफ, आइटी सपोर्ट और अन्य पद शामिल रहे।