Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय, बोले- यहां हर सांस में राम की भक्ति
प्रभु श्रीराम (Shree Ram) अपनी नगरी अयोध्या (Ayodhya) में विराजमान होकर अब अपने भक्तों को जल्द ही दर्शन देंगे। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) समारोह का आज पांचवा दिन है। आज से अस्थायी गर्भगृह (Garbhagriha) में रामलला (Ramlala) के दर्शन नहीं हो पाएंगे। अब 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के बाद प्रभु श्रीराम (Shree Ram) अपने भक्तों को 23 जनवरी से दर्शन देंगे।

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) इतिहास रचने के बहुत करीब है। जिस दिन का सभी सनातनियों को अरसों से इंतजार था, वो दिन बस आने ही वाला है। अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में अब प्रभु विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) समारोह का छठा दिन है।
अब अस्थायी गर्भगृह में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। अब 23 जनवरी से दोबारा दर्शन आरंभ होगा, लेकिन नवनिर्मित भव्य दिव्य राममंदिर में। वैकल्पिक गर्भगृह में विराजमान रामलला (Ramlala) को नवर्निर्मित राममंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के गर्भगृह में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्वर्ण मंडित आधार तैयार किया गया है।
राम मंदिर से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको मिलेगी यहां...
अयोध्या: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और यहां हर सांस में श्री राम की भक्ति महसूस होती है... राम लला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है..."
#WATCH अयोध्या: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और यहां हर सांस में श्री राम की भक्ति महसूस होती है... राम लला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है..." pic.twitter.com/U4S1aJh4Ag
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और यहां हर सांस में श्री राम की भक्ति महसूस होती है... राम लला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है..."
#WATCH अयोध्या: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और यहां हर सांस में श्री राम की भक्ति महसूस होती है... राम लला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है..." pic.twitter.com/U4S1aJh4Ag
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
हरिद्वार: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या हरिद्वार शहर को रोशनी से जगमग किया गया।
#WATCH हरिद्वार: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या हरिद्वार शहर को रोशनी से जगमग किया गया। pic.twitter.com/bnUsVFeMix
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
मैनपुरी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर मैनपुरी को रोशनी से जगमग किया गया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर मैनपुरी को रोशनी से जगमग किया गया। pic.twitter.com/zmreUHiVfc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
छठवें दिन रविवार को प्राण प्रतिष्ठा का क्रम वैदिक मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। रजत चल विग्रह की वैदिक पद्धित से पूजा हुई। यजमान के संकल्प का विधान पूरा कराया गया। बाद में रामलला को भ्रमण कराया गया। संपूर्ण दिन परिसर में वेद मंत्रों के साथ ही रामनाम के मंत्राें से भी पूजा व हवन का क्रम भी जारी रहा। इसके पहले यज्ञ मंडप के चारों कपाट, जो चार वेदों का ही प्रतीक होते हैं, का पूजन हुआ। कुंडों में आचार्यों ने सामूहिक हवन की। पूर्वाह्न में ही रामलला का मधु अधिवास हुआ। बाद शाम को रामलला के विग्रह की शय्याधिवास का संस्कार किया गया। इस दौरान अराध्य को शीशम के पलंग पर सुलाया गया। आचार्य अरुण दीक्षित ने बताया कि रामलला विराजमान, राम लला की रजत प्रतिमा व श्यामवर्णी प्रतिमा एक साथ नव्य भव्य मंदिर में विराजित की जाएगी, जहां पर 22 जनवरी को मध्य दिवस में रामलला की प्रतिमा में प्रतिष्ठा की जाएगी।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम कथा पार्क में भगवान राम और राम मंदिर को दर्शाती रेत की मूर्ति के साथ सेल्फी ली।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath takes a selfie with a sand sculpture depicting Lord Ram and the Ram temple at Ram Katha Park in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/hR2BnJMigZ
— ANI (@ANI) January 21, 2024
अयोध्या। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा, "सौभाग्य से, पिता और पुत्र दोनों को निमंत्रण मिला। लेकिन वह अपने खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आ सके... मैं एक कारसेवक रहा हूं और भगवान के दर्शन किए हैं।"
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Jansatta Dal (Loktantrik) leader Raghuraj Pratap Singh 'Raja Bhaiya' says, "Fortunately, both father and son received the invitation. But he could not come due to his ill health...I have been a karsevak and had the darshan of Lord Ram even at the… pic.twitter.com/HVqcyGPu5a
— ANI (@ANI) January 21, 2024
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "...कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है... प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बहुत उत्साह है।"
#WATCH भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "...कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है... प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बहुत उत्साह है।" pic.twitter.com/C8JRb3JJ2U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में बुंदेलखंड के राई लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में बुंदेलखंड के 'राई लोक नृत्य' की प्रस्तुती की गई। pic.twitter.com/8ymg7iMMs9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर संघ प्रमुख डा मोहन भागवत पहुंचे। इसके अलावा संगीतकार अनु मलिक, अभिनेता रजनीकांत, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले भी पहुंचे। यहां से इन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं और वहां उपस्थित होने और भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक हैं"।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं और वहां उपस्थित होने और भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक हैं। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है..." pic.twitter.com/D0J7Jn99Q3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"
#WATCH लखनऊ: गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।" pic.twitter.com/AP6ASSsjko
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। शेफ संजीव कपूर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचने पर कहा, "...बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं..."
#WATCH अयोध्या: शेफ संजीव कपूर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचने पर कहा, "...बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं..." pic.twitter.com/Z0EWKelF5F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कल के दिन को भारतीयों के लिए विशेष बताया। उन्होंने कहा, कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन है चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई कुछ भी हो... कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक विशेष अवसर है... यह केवल राम मंदिर नहीं है, यह आत्मसम्मान का मंदिर है..."
#WATCH रांची: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन है चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई कुछ भी हो... कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक विशेष अवसर है... यह केवल राम मंदिर नहीं है, यह आत्मसम्मान का मंदिर है..." pic.twitter.com/jgAqWwIvJ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज कल अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले दिल्ली सरकार ने समारोह के मद्देनजर पहले ही कल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। कई संस्थाओं द्वारा मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। AAP और हमारे विधायक कल भंडारा, शोभा यात्रा, सुंदरकांड का आयोजन करेंगे।
#WATCH दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली सरकार ने पहले ही कल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। कई संस्थाओं द्वारा मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। AAP और हमारे विधायक कल भंडारा, शोभा यात्रा, सुंदरकांड का आयोजन करेंगे।" pic.twitter.com/utayI0MrXr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि राम पूरे संसार में हैं। ये राम युग फिर से देश में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें ये दिन देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया कल राम भगवान के विराजमान होने का इंतजार कर रही है। अब ये इंतजार समाप्त हो रहा है।
अयोध्या। विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है...राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता। राम भारत की आत्मा हैं, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है। राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की। मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो..."
#WATCH अयोध्या: विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है...राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता...राम भारत की आत्मा हैं...राम के… pic.twitter.com/8PMRiYHv08
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

आगरा: अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर और देहात में धार्मिक आयोजन और शोभायात्रा का क्रम शुरू। सुबह से कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। कहीं साइकिल यात्रा तो कहीं झांकियों के साथ लोग सड़क पर यात्रा निकाल रहे हैं। भगवा रंग में कालोनी, मुहल्ले, अपार्टमेंट और बाजार रंग गए हैं। स्वतः स्फूर्त युवाओं की टोलियां बाइक पर भगवा ध्वज लगाए जगह- जगह दिखाई दे रहीं हैं।

मुरादाबाद। काशीराम नगर ए-ब्लाक से रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली जा रही जन जागरण रथयात्रा में शामिल हनुमान के रूप में कलाकार।
अयोध्या। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। pic.twitter.com/HzOqLjR73x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जितने भी लोग अयोध्या आए हैं सभी का स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों लोग उनका दर्शन-पूजन करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि आपस में बैर नहीं होना चाहिए, आपस में मेल जोल होना चाहिए।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, "अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जितने भी लोग अयोध्या आए हैं सभी का स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों लोग उनका दर्शन-पूजान… pic.twitter.com/8w2PJCXXZh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिल्ली से अयोध्या जा रहे विमान में यात्रियों ने राम भजन गाए। अयोध्या में कल राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा।
#WATCH दिल्ली से अयोध्या जा रहे विमान में यात्रियों ने राम भजन गाए। अयोध्या में कल राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। pic.twitter.com/fyHfjSH21w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जयपुर के मोती नगर डूंगरी गणेश मंदिर से राजा पार्क श्री राम मंदिर तक आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
#WATCH राजस्थान: 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जयपुर के मोती नगर डूंगरी गणेश मंदिर से राजा पार्क श्री राम मंदिर तक आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। pic.twitter.com/cRoHaUn0xc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। अभिनेता अनुपम खेर कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, "...मन में बहुत भावनाएं हैं। बहुत सालों तक हमने इस शुभ दिन का इंतजार किया और कल वो दिन आ जाएगा।"
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता अनुपम खेर कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
उन्होंने कहा, "...मन में बहुत भावनाएं हैं। बहुत सालों तक हमने इस शुभ दिन का इंतजार किया और कल वो दिन आ जाएगा।" pic.twitter.com/AGMWW9LlIz
अयोध्या। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा, असम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर कल ड्राई डे रहेगा। रेस्तरां भी इस निर्देश का पालन करेंगे। कोई भी रेस्तरां दोपहर 2 बजे तक नॉन-वेज खाना नहीं परोसेगा और मांस या मछली की दुकानें शाम 4 बजे से पहले नहीं खुलेंगी।
#WATCH असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा, "असम में कल ड्राई डे रहेगा (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर)। रेस्तरां भी इस निर्देश का पालन करेंगे। कोई भी रेस्तरां दोपहर 2 बजे तक नॉन-वेज खाना नहीं परोसेगा और मांस या मछली की दुकानें शाम 4 बजे से पहले नहीं… pic.twitter.com/oXxQAtOv4Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए पार्किंग के लिए सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और उसके बाद आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रामनगरी में पार्किंग के लिए 51 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन पार्किंगों में 22,825 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्किंग के लिए किसी को भटकना न पड़े इसके लिए पार्किंग स्थलों को गूगल मैप पर अपलोड कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर
अयोध्या। आज से 23 जनवरी तक अयोध्या तक जाने वालों रास्तों पर डायवर्जन लागू कर दिया है। जाम न लगने के लिए पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी सौंपी है। 70 बाइकों से पुलिस कर्मी करेंगे गश्त। लखनऊ की सीमा में थानों के अलावा गैर जनपदों से आए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी। डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का करे इस्तेमालl पूरी खबर यहां पढ़ेंः
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कल 22 जनवरी 2024 ऐतिहासिक घड़ी है। मेरे जैसे तमाम राम भक्त, कार सेवक, आंदोलनकारी कल की तिथि का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी का आयोजन भव्य और दिव्य है। तैयारियां लगभग पूरी हैं। राज्य की सरकार ओर से सुरक्षा, स्वच्छता की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।"
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कल 22 जनवरी 2024 ऐतिहासिक घड़ी है। मेरे जैसे तमाम राम भक्त, कार सेवक, आंदोलनकारी कल की तिथि का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी का आयोजन भव्य और दिव्य है। तैयारियां लगभग पूरी हैं। राज्य की सरकार ओर से सुरक्षा,… pic.twitter.com/GfGoILw5VZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, आज प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले का दिन है। सभी व्यवस्थाएं देखनी हैं। विशेष रूप से मंदिर के निर्माण कार्य में अंतिम दिन इस प्रकार सुनिश्चित करना है कि जो पूरे देश के आश्वासन दिया गया था उसकी पूर्ति हो सके। 23 जनवरी से एक नए उत्साह नए प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू करेंगे। 2024 में पूरा मंदिर बन सके, ये कार्य हमें पूरा करना है।
अयोध्या। अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। लता मंगेशकर चौक पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि रामलला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है, आज शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी, जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठान कल की जाएगी।
#WATCH | Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "The idol of Ram Lalla which is presently in the makeshift temple will be placed in the new temple today at 8 pm, where the Pran Pratishtha of the new idol will be done tomorrow..." pic.twitter.com/QbyKhaXVgs
— ANI (@ANI) January 21, 2024
अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा है। pic.twitter.com/FwKfoAhlms
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। pic.twitter.com/t8Sz77qeah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज रामसेतु का दौरा करेंगे। आज 114 कलशों के जल से रामलला की मूर्ति का स्नान कराया जाएगा।
अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पों की वर्षा भी होगी। इसके लिए उच्च स्तर पर तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे को देखते हुए पुष्पों की वर्षा के लिए सेना से वार्ता की जा रही है।
अयोध्या। अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया। pic.twitter.com/OKRmQlKni6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
अयोध्या। भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है।
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा, "पूरा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्साहित है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं अपने इस जीवनकाल में इस समारोह को देख सकूंगी।"
#WATCH | Buxar, Bihar: On Ayodhyas Ram temple Pran Pratishtha ceremony, Maithili Thakur, Singer says, "The whole country is excited for this (Ram temple Pran Pratishtha ceremony). I am very lucky that I will be able to witness this ceremony in this lifetime..." (20.01) pic.twitter.com/VLtAOVNmCX
— ANI (@ANI) January 21, 2024
नगरीय परिवहन के लिए रामनगरी के पांच प्वाइंटों से संचालित इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों को निश्शुल्क यात्रा कराने की तैयारी चल रही है। नगर विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, सिर्फ मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी भी इसकी घोषणा कर सकते हैं। अंदरखाने चल रही तैयारियां यही बता रहीं हैं कि इसी माह मुख्यमंत्री यात्रियों को अयोध्या में ई बसों से निश्शुल्क यात्रा यह उपहार दे सकते हैं।
अयोध्या : भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन को देखते हुए जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने यहां दीवानी न्यायालय में अवकाश घोषित किया है। समायोजन के लिए पूर्व निर्धारित आगामी 31 अक्टूबर के अवकाश को निरस्त कर कार्यदिवस निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को बैंक व राज्य सरकार ने पहले से ही अवकाश घोषित किया है, जिससे कलेक्ट्रेट व चकबंदी न्यायालय व कार्यालय बंद रहेंगे। केंद्र सरकार के कार्यालय भी आधे कार्यदिवस के लिए बंद रहेंगे। दीवानी न्यायालय में अन्य स्थानीय अवकाशों में 22 जनवरी, 26 मार्च, 16 सितंबर, चार नवंबर व 12 नवंबर हैं। 15 जनवरी मकर संक्राति व 19 अगस्त रक्षा बंधन को समायोजन के अंर्तगत अवकाश निर्धारित किया गया है।

500 सौ वर्षो से जिस शुभ घड़ी का इंतजार था। वह शुभ दिन आ गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के वीवीआईपी को आमंत्रित किया गया है। हवाई यात्रा कर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। उसके बाद उन्हें बाईरोड रामनगरी पहुंचाया जाएगा। उन अतिथियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिसे वहां से गुजरने वाला हर किसी को आकर्षित कर रहा है।
22 जनवरी को करीब पांच घंटे रामनगरी में रहेंगे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे, वहां सड़क मार्ग से जाएंगे राममंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत कुबेर टीला पर बने शिवमंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे पीएम
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण का कार्य शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा। तय हुआ है कि इससे जुड़े अधिकांश श्रमिकों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अब सिर्फ रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पर सभी का ध्यान केंद्रित है। राम मंदिर के समस्त प्रखंडों की साज सज्जा तीव्र हो गई। सिंह द्वार सहित सामने के हिस्से में आकर्षक फूल लगाए जा रहे हैं।
अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में पूजा अनुष्ठान जारी है। आज पांचवे दिन पूजा की जा रही है।
#WATCH | Uttar Pradesh | Puja rituals underway in Ayodhya ahead of the pranpratishtha ceremony of Ram Temple on January 22. pic.twitter.com/m8T4ImBuJ8
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लता मंगेशकर चौक पर यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के कमांडो तैनात किए गए हैं।
#WATCH | Ayodhya: UP Anti-Terrorist Squad (ATS) commandos deployed at Lata Mangeshkar Chowk ahead of the grand Pran Pratishtha Ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/lXEkVriAak
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अब गुजरात के सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों के लिए वाराणसी के सुरभि शोध संस्थान द्वारा अयोध्या के सरस्वती विद्या मंदिर में प्रसाद के 10,000 पैकेट तैयार किए गए।
#WATCH | Uttar Pradesh: 10,000 packets of prasad prepared by Surbhi Sodh Sansthan from Varanasi at Saraswati Vidya Mandir in Ayodhya, for the invitees attending the Pran Pratishta Ceremony on 22 January. pic.twitter.com/Stuw6GUXLT
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। रिहर्सल भी की जा रही है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बना रहे हैं...ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है...मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं...हमने सभी लोगों से अपील की है कि 23 जनवरी के बाद दर्शन करने के लिए आए।
अयोध्या। डीआइजी मनोज शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देजनर हमारी 3 टीमें यहां तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर हमने टीमें तैनात की हैं। हमारी एक टीम घाटों पर तैनात है। हम हर तरीके की चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं।
अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को एनडीआरएफ ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के पास शिविर स्थापित किया।
#WATCH | Uttar Pradesh: NDRF sets up camp near Shri Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya ahead of the pran pratishtha ceremony. pic.twitter.com/O3k6GM9R4b
— ANI (@ANI) January 20, 2024
उत्तर प्रदेश। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में रंगोलियां बनाई जा रही हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Rangolis being painted in Ayodhya ahead of Ram Mandir’s Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/cIs21sxSQP
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा सबसे बड़ा ताला। इसका वजन करीब 400 किलोग्राम है। इसे क्रेन की मदद से वाहन से उतारा गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Lock and Key weighing around 400 kg arrives at Ayodhya from Aligarh. pic.twitter.com/Q0MGv4ytYV
— ANI (@ANI) January 20, 2024

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा दिवस से पहले छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु अयोध्या में मीठे बेर लेकर आए हैं। दरअसल वनवास के वक्त प्रभु राम ने भाई लक्ष्मण संग शिवरीनारायण में माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। अब रामलला के लिए 17 श्रद्धालु यही बेर लेकर अयोध्या पहुंचे हैं।
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी के 11 दिवसीय अनुष्ठान पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जो व्यक्ति अनुष्ठान करता है उसे फर्श पर सोना होता है। अनुष्छान करने वाला व्यक्ति झूठ नहीं बोलता, जप करता है। वह गायत्री मंत्र जैसे मंत्रों का जाप करता है। सत्येंद्र दास ने कहा कि उस व्यक्ति को पत्ते पर भोजन करना होता है और ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है।
#WATCH | On PM Modis 11-day anushthan before Ram Temple Pran Pratishtha, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "The person who does anushthan has to sleep on the floor, does not speak lies, chants mantras like Gayatri mantra, has to… pic.twitter.com/lPmpH4ndZz
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। पीएसी बाराबंकी पुलिस बैंड 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लता मंगेशकर चौक पर प्रदर्शन किया।
#WATCH | Ayodhya, UP: PAC Barabanki Police Band performs at Lata Mangeshkar Chowk ahead of the grand Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/B9TCDYuLXb
— ANI (@ANI) January 20, 2024
उत्तर प्रदेश। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या पहुंचे नेपाल के भक्त। गाया श्रीराम का भजन।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees from Nepal sing Shri Ram bhajan as they arrive in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/GGCCZEbJhX
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। देश-दुनिया से श्रीराम की ओर से उपहार मिलने पर श्रीराम मंदिर के यजमान अनिल मिश्रा ने कहा कि जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश भर से लोग श्रीराम को प्रसाद चढ़ा रहे हैं।
#WATCH | On receiving gifts on behalf of Shri Ram from across the country and the world, Yajman of Shri Ram Temple Anil Mishra says, "Rising above caste, creed, and language, people from across the country, are making offerings to Shri Ram..." pic.twitter.com/knD4LVXZBs
— ANI (@ANI) January 20, 2024
उत्तर प्रदेश। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, 6 महीने में बनाया गया लगभग 400 किलोग्राम वजन का ताला और चाबी अलीगढ़ से अयोध्या पहुंच गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Lock and Key weighing around 400 kg, made in 6 months arrives at Ayodhya from Aligarh, ahead of the Pran Pratishtha ceremony on 22nd January. pic.twitter.com/Agl4I1nThK
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। रामलला की आंखों से हटी पट्टी वाली तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान राम की मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं। जिस मूर्ति में भगवान राम की आंखें देखी जा सकें, वह है असली मूर्ति नहीं।
#WATCH | Ayodhya: On the idol of Lord Ram, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "...The eyes of Lord Rams idol cannot be revealed before Pran Pratishtha is completed. The idol where the eyes of Lord Ram can be seen is not the real idol. If… pic.twitter.com/I0FjRfCQRp
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। गणतंत्र दिवस और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच की।
#WATCH | UP: Security heightened at Ghaziabad railway station ahead of Republic Day and Ram Mandir Pran Pratistha ceremony.
— ANI (@ANI) January 20, 2024
Police along with the Dog squad carried out security checks at the railway station. (19.01) pic.twitter.com/e9WzCgaY98
अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तैयारियां अपने आखिरी पड़ाव पर है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अपनी आतिथ्य संस्कृति से परिचित कराने का ये सुनहरा अवसर है।
अयोध्या। 1,265 किलो लड्डू का प्रसाद हैदराबाद से कारसेवकपुरम पहुंचा। 22 जनवरी को रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। 23 जनवरी से लोग प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: 1,265 किलो लड्डू का प्रसाद हैदराबाद से कारसेवकपुरम पहुंचा। pic.twitter.com/IS70tHpdzx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2024
अयोध्या। राम मंदिर में जारी है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम। शनिवार को समारोह का पांचवा दिन है। सुबह-सुबह राम मंदिर के शीर्ष पर ध्वजा पहरा रही है।
#WATCH | Ayodhya: Morning visuals from Shri Ram Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/uUK6DgqtRx
— ANI (@ANI) January 20, 2024
अयोध्या। शनिवार को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार व काशी के उद्यमी सूर्यकांत जालान भी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यजमान की भूमिका में रहेंगे। एक अन्य यजमान विहिप के अध्यक्ष डा. आरएन सिंह भी शुक्रवार शाम को अयोध्या पहुंच गए।
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमृत महोत्सव लेजर शो का आयोजन किया गया।
#WATCH अयोध्या (यूपी): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमृत महोत्सव लेजर शो का आयोजन किया गया। (19.01) pic.twitter.com/amQSLTkYnX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2024
शुक्रवार को एक और यजमान अनुष्ठान से जुड़े। उद्योगपति महेश भागचंदका सपत्नीक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। महेश भागचंदका पांच अगस्त 2020 को हुए भूमि पूजन में भी यजमान थे। उनके साथ ही यजमान डा. अनिल मिश्र व उनकी पत्नी ऊषा मिश्रा ने अनुष्ठान में पूजन अर्चन किया।
भगवान रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चौथे दिन यज्ञ हवन के लिए बने मंडप में अग्नि प्रकट करने की प्राचीन विधि और अद्भुत नवग्रह यज्ञ का साक्षी बना। शुक्रवार को निर्धारित मुहूर्त सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणि मंथन विधि से अग्निदेव को प्रकट कर अनुष्ठान की शुरुआत की गई। इस विधि में शमी व पीपल की लकड़ी के घर्षण से अग्नि को प्रकट किया जाता है। अनुष्ठान में इसी अग्नि से पूजन का क्रम आगे बढ़ेगा।
श्रीराम लला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट, तिरुपति की ओर से एक लाख (तीन टन) महाप्रसाद (लड्डू) वितरित किये जाएंगे। शनिवार को तिरुपति से यह महाप्रसाद अयोध्या हवाई अड्डे पर विशेष विमान से लाया जाएगा। भगवान श्री बालाजी के महाप्रसाद को अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व इंडिया थिंक काउंसिल के निदेशक सौरभ पांडेय प्राप्त करेंगे। अयोध्या हवाई अड्डे से महाप्रसाद को ट्रक से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय लाया जाएगा। सौरभ पांडेय ने बताया कि विमान शनिवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उतरेगा।
रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की असीम प्रसन्नता का परिचायक दशरथ दीप शुक्रवार को दिन ढलते ही प्रज्ज्वलित हो गया। तपस्वी छावनी के तुलसीबारी स्थित परिसर में स्थापित इस दीप की परिधि तीन सौ फीट है तथा इसमें 21 हजार लीटर तेल के साथ सवा क्विंटल रुई की बाती का प्रयोग हुआ है। इस अवसर पर काशी के सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले अतिथियों के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने संदेश जारी किया है। फेसबुक फेज पर जारी संदेश में ट्रस्ट की ओर से उल्लेख किया गया है कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल ट्रस्ट की ओर से जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम से ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के पश्चात ही परिसर में प्रवेश संभव हो पाएगा।
शनिवार को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार व काशी के उद्यमी सूर्यकांत जालान भी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यजमान की भूमिका में रहेंगे। विहिप अध्यक्ष डा. आरएन सिंह शनिवार को यहां पहुंचेंगे।
शनिवार को अनुष्ठान का क्रम भगवान गणेश व माता अंबिका के पूजन से आगे बढ़ेगा। हवन- वेद पारायण आदि होगा। प्रात: काल शर्कराधिवास, फलाधिवास होगा। इसके उपरांत 81 कलशों के औषधीय जल से सर्पण का संस्कार होगा। पिंडिकाधिवास, पुष्पाधिवास और सायंकाल आरती के साथ पांचवें दिन अनुष्ठान पूर्ण होगा।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अतिथियों के स्वागत सत्कार की तैयारी पूरी हो गई है। सभी अतिथियों के लिए अलग-अलग आवास व आवागमन की सुविधा है। राज्य सरकार भी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सहायता में आगे है। यहां आ रहे कई बड़े व प्रतिष्ठित नामों को राज्य सरकार ने राज्य अतिथि बनाया है। इन सभी के निवास, भोजन व सुरक्षा का जिम्मा योगी सरकार उठाएगी।

आध्यात्मिक नगरी में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह ग्रामीण अंचलों में भी दिखने लगा है। कस्बों व बाजारों में स्थित मंदिरों को प्रभु राम के स्वागत में सजाया व संवारा जा रहा है। सुचित्तागंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर को भव्यता से सजाया गया है। रेलवे फाटक के निकट हनुमान मंदिर, नगर पंचायत खिरौनी के निकट मां ज्वाला मंदिर व ड्योढ़ी क्षेत्र में मंदिरों काे सजाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारी शुरु हो गई है।

भरत की तपोभूमि पर रखी गई श्रीराम चरण पादुका संसू, अयोध्या: भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आने के साथ ही आध्यात्मिक नगरी पहुंचने वाली धार्मिक यात्राएं पूर्णता की ओर हैं। बीती 15 जनवरी को भारत शक्ति संस्थान के महंत सत्यनारायण मौर्य और संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के सहयोग से चित्रकूट से निकली श्रीराम चरण पादुका यात्रा शुक्रवार को महात्मा भरत की तपस्थली भरतकुंड नंदीग्राम स्थित हनुमत मिलन मंदिर पहुंची। महंत परमात्मा दास, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पुजारी तुलसीराम और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गयाा। जिस स्थान पर भरत ने 14 वर्ष तक तपस्या की थी, उसी स्थान पर यात्रा के साथ आई भगवान की चरण पादुका को रखा गया।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरयू नदी में संभावित स्नान की तैयारियां शुरू हैं। इसके लिए उसी स्थान का चयन हुआ है, शुक्रवार को जिस स्थान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोलर बोट का लोकार्पण किया है। संत तुलसीदास घाट के पास स्थित इस घाट को कच्चाघाट के नाम से जाना जाता है। सीएम के हाथों सोलर बोट के लोकार्पण के बाद सरयू नहर खंड स्नान घाट को चमकाने की तैयारी में लगा है। यह स्थान सरयू अतिथि गृह से चंद कदमों की दूरी पर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत 18 जनवरी से कलेक्ट्रेट के नवीन भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दो पालियों में अधिकारियों की तैनाती की है। दोनों पालियों में 15-15 अधिकारी लगे हैं। पहली पाली सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक के पर्यवेक्षणीय अधिकारी डीआरडीए के पीडी आरपी सिंह व दूसरी पाली के पर्यवेक्षणीय अधिकारी जिला विकास अधिकारी उपेंद्र पाल हैं। दूसरी पाली का समय सायं चार बजे से रात 11 बजे तक है। जिलाधिकारी के जारी आदेश में 23 जनवरी तक ड्यूटी प्रभावी रहेगी।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत रेलवे भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में लगा है। ट्रेन से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम जंक्शन पर अलग-अलग होल्डिंग एरिया विकसित किए गए हैं। इनकी क्षमता दो से ढाई हजार है। इसी पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए खानपान एवं टिकट सहित रेलवे की ओर से प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अधिकारियों के साथ बैठक की।
अयोध्या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एनडीआरएफ की तैयारी पर NDRF के DG अतुल करवाल ने कहा कि ऐसे अवसरों पर एनडीआरएफ अन्य बलों के साथ समन्वय के साथ काम करती है... हमारी कई टीमें वहां तैनात हैं... हमारी सर्वश्रेष्ठ सीबीआरएन टीमें वहां तैनात की गई हैं...22 जनवरी के बाद भी कुछ समय के लिए, जब तक वहां ज्यादा भीड़ होगी, हमारी टीमें मौजूद रहेंगी..
#WATCH दिल्ली: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एनडीआरएफ की तैयारी पर NDRF के DG अतुल करवाल ने कहा, "ऐसे अवसरों पर एनडीआरएफ अन्य बलों के साथ समन्वय के साथ काम करती है... हमारी कई टीमें वहां तैनात हैं... हमारी सर्वश्रेष्ठ सीबीआरएन टीमें वहां तैनात की गई हैं...22 जनवरी के… pic.twitter.com/SFvs9iqWkD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
#WATCH | Ayodhya: Security tightened in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha at the Ram Mandir on January 22.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
(Visuals from Lata Mangeshkar Chowk) pic.twitter.com/xqzPFAr6e0
अयोध्या। भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाली बाबा आश्रम में पूजा अर्चना की।
अयोध्या। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "इस समय पूरा राममय वातावरण है... अयोध्या नगरी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है...रामोत्सव के लिए सभी लोग समर्पित भाव से उल्लासित हैं और ऊर्जा, उत्साह चरम पर है।"
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान राम की मूर्ति की झलक।
Ayodhya, UP | Glimpse of the idol of Lord Ram inside the sanctum sanctorum of the Ram Temple in Ayodhya
— ANI (@ANI) January 19, 2024
(Source: Sharad Sharma, media in-charge of Vishwa Hindu Parishad) pic.twitter.com/vSuDNzpHm4
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। आरती करने के साथ ही मत्था भी टेका।
जनपद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/Mpm9wTt52n
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 19, 2024
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at Ram Temple in Ayodhya pic.twitter.com/NQfhXffvX7
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या। कारसेवकपुरम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का आवास इसी क्षेत्र में है और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे संतों को भी कारसेवकपुरम में ठहराया गया है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Security tightened in Karsevakpuram.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra General Secretary Champat Rais residence is in this area and the saints who have reached for the Pran Pratishtha are also accommodated in Karsevakpuram pic.twitter.com/qzSxiuSSeq
रायबरेली। भगवान राम के रथ को संत बद्री ने अपनी चोटी से खींचा है। संत बद्री 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए दमोह से अयोध्या तक 566 किमी की यात्रा कर रहे हैं।
#WATCH | Rae Bareilly, Uttar Pradesh: Saint Badri pulls the chariot of Lord Ram using his braid, as he travels 566 km from Damoh to Ayodhya for the grand Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/HpxTFGrtot
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा।
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh Minister of Tourism Jaiveer Singh participates in cleanliness drive pic.twitter.com/nrSwKxwoiK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2024
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "रामलला जल्द ही अपने भव्य मंदिर में चले जाएंगे। हर तरफ खुशी का माहौल है... हम पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे से लेकर साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं तक सभी तैयारियां पूरी हैं।
#WATCH | Lucknow: On Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony in Ayodhya, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, "Ram Lalla will soon move to His grand temple. There is an atmosphere of joy everywhere... We are waiting for PM Modi to come and inaugurate the temple... All… pic.twitter.com/0Ig7ALYn6b
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2024
अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले वाराणसी से पीएसी पुलिस बैंड अयोध्या पहुंचा और लता मंगेशकर चौक पर किया परफॉर्म।
#WATCH | Uttar Pradesh: PAC Police Band from Varanasi arrives in Ayodhya and plays at the Lata Mangeshkar Chowk, ahead of the Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/4cKO4ii8IU
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे। सीएम योगी यहां रामलला के दर्शन करेंगे और 22 जनवरी की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
अयोध्या। शुक्रवार को सुबह 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट की गई। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार किया गया।
अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम - भद्र - श्रीरामयन्त्र - बीठदेवता - अङ्गदेवता - आवरणदेवता - महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती की गई।
