Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • faizabad
LIVE BLOG

Ayodhya Ram Mandir :आज अयोध्‍या में रहेंगे सीएम योगी, रामलला का दर्शन करेंगे और 22 जनवरी की तैयारियां देखेंगे

ड‍िजिटल डेस्‍क, अयोध्या। Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) नगरी अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान का आज चौथा द‍िन है।

By Vinay SaxenaFri, 19 Jan 2024 11:10 AM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir Live News: 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का चौथा द‍िन है। 

अयोध्या में जन्मभूमि स्थित राम मंद‍िर में गुरुवार को दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।

शुक्रवार को प्रातः 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।

अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम- भद्र - श्रीरामयन्त्र - बीठदेवता - अङ्गदेवता - आवरणदेवता - महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती होगी।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live News:

19 Jan 202410:00:44 AM
Ayodhya Live Update: लता मंगेशकर चौक के पास सेल्फी पॉइंट स्थापित

अयोध्या। अयोध्या में भक्तों के लिए लता मंगेशकर चौक के पास सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए, जिन्हें मूर्तियों, पोस्टरों और बैनरों से सजाया गया है।

19 Jan 20249:35:33 AM
Ayodhya Ram Mandir: रामजन्मभूमि परिसर में SPG ने डाला डेरा

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। मुख्य आयोजन स्थल रामजन्मभूमि परिसर में एसपीजी की एक टीम ने डेरा डाल दिया है। परिसर में पीएम से जुड़े आयोजन के प्रबंध एसपीजी की निगरानी में हो रहे हैं। परिसर के अंदर से लेकर संपूर्ण रामनगरी में परिंदा भी पर न मार सके, ऐसे प्रबंध सुरक्षा एजेंसियां सुनिश्चित कर रही हैं।

19 Jan 20249:00:32 AM
Ayodhya Live News Update: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

अयोध्‍या। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/iKTHsCtxnz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
19 Jan 20247:58:19 AM
Ayodhya News Live: आज के कार्यक्रम

अयोध्‍या। 19 जनवरी (शुक्रवार) को प्रातः 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम - भद्र - श्रीरामयन्त्र - बीठदेवता - अङ्गदेवता - आवरणदेवता - महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

19 Jan 20247:38:05 AM
Ayodhya News Live Update: गर्भगृह से भगवान राम के बालरूप मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

अयोध्या। राम मंदिर के गर्भगृह से भगवान राम के बालरूप मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। हालांकि, मूर्ति अभी ढ़की हुई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रतिमा को 21 जनवरी तक जीवनदायी तत्वों से सुवासित कराया जाएगा, जिसका क्रम गुरुवार से प्रारंभ हो गया। गर्भगृह में भगवान चल के साथ अचल स्वरूप में भी विराजमान होंगे।

18 Jan 20249:18:45 PM
शुक्रवार को पांच घंटे रामनगरी में रहेंगे मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को परखने फिर आएंगे। रामनगरी में उनका लगभग पांच घंटे का कार्यक्रम है। सीएम का हेलीकाप्टर सुबह 11.10 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से सवा 11 बजे चल कर हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे जहां 11.15 बजे से 11:25 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 11:25 बजे वहां से रामजन्मभूमि परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11.30 बजे से 11:45 तक दर्शन-पूजन, उसके बाद 11: 45 बजे से 12: 00 बजे तक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को मंदिर परिसर में देखेंगे। दोपहर 12.10 बजे वहां से हनुमानगुफा पहुंच 12.40 बजे तक नगर निगम की टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 .40 बजे वहां से चल कर 12.43 बजे तक साकेत पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से निर्मित टेंट सिटी का निरीक्षण करने के बाद 12.55 बजे यहां से चल कर दाेपहर 1.05 बजे उप्र आवास विकास परिषद की ग्रीन फील्ड टाउनशिप पहुंचेंगे। वहां 1:20 बजे तक उप्र पर्यटन विकास निगम की ओर से निर्माणाधीन टेंट सिटी के निरीक्षण का कार्यक्रम है। दोपहर 1: 20 बजे वहां से चलकर 1.30 बजे कच्चा घाट (पुराने सरयू पुल के पूरब) पहुंचेंगे। वहां दोपहर 1.40 बजे उप्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण से प्रदत्त एवं उप्र राज्य पर्यटन निगम से संचालित अयोध्या सोलर सिटी के अंतर्गत सौर ऊर्जा संचालित बोट का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1.40 बजे कच्चाघाट से सरयू अतिथि गृह पहुचेंगे। दोपहर 1: 45 बजे से 2: 15 बजे बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 2.15 बजे सरयू अतिथि गृह से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2: 20 से 3:20 बजे तक अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3.20 से 3.30 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग करने के बाद दोपहर 3: 35 बजे फिर सरयू अतिथि गृह पहुंच वहीं 3.55 बजे तक संतजनों से मिलने का कार्यक्रम है। दोपहर 3.55 बजे रामकथा पार्क के लिए निकलेंगे। सायं 4.05 बजे रामकथा पार्क से लखनऊ के लिए उनका हेलीकाप्टर उड़ेगा।

18 Jan 20247:08:56 PM
पहुंचने लगे आमंत्रित अतिथि, बिखरने लगा उत्सव का उल्लास
blog images

 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अतिथियों का आगमन मुख्य आयोजन के चार दिन पूर्व पहले ही प्रारंभ हो गया है। यहां पहुंचने वालों में अधिकांश संत हैं। अभी तक लगभग 35 अतिथियों का आगमन हो चुका है। इसमें से 26 देश के प्रख्यात संत महात्मा हैं। इन सभी को तीर्थक्षेत्रपुरम के संत नगर में ठहराया गया है।

18 Jan 20245:57:47 PM
दैनिक जागरण के तत्वावधान में अयोध्या में आए बदलाव पर परिचर्चा जारी
  • होटल पार्क इन रेडीसन में चल रह आयोजन
  • महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अमित सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल
  • मंडलायुक्त गौरव दयाल व आइजी रेंज प्रवीण कुमार ने भी अयोध्या में आए बदलाव पर रखे विचार।
18 Jan 20245:56:42 PM
सबसे बड़े दीप के प्रति अर्पित हो रही आस्था

प्राण प्रतिष्ठा के उल्लास में सबसे बड़े दीप के प्रति अर्पित हो रही आस्था
तपस्वी जी की छावनी में रखा गया है सबसे बड़ा दीप
माता सीता की नगरी से आया 108 टीन सरसों का तेल
गाजियाबाद से 51 टीन तथा महाराष्ट्र से शुक्रवार को आएगा 1008 टीन सरसों का तेल

18 Jan 20245:54:15 PM
तीन लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनेगा ओपन पंडाल, विराजेंगे अतिथि
blog images

 रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके पहले रामजन्मभूमि परिसर को तैयार किया जा रहा है। इसमें देश के प्रमुख संत, फिल्म कलाकार, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, लेखक आदि शामिल होंगे। इन सभी के स्वागत में परिसर में नौ हजार लोगों के बैठने के लिए लगभग तीन लाख वर्ग फीट का ओपन पंडाल बनाया जाएगा। मंच बनने लगा है। इसमें 13 ब्लाक होंगे। ब्लाक छोटे व बड़े दो आकार के होंगे। सभी अतिथियों के लिए एक जैसी ही बैठने की कुर्सियां होंगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अतिथियों की संख्या के सापेक्ष नई कुर्सियां खरीदी हैं। ये कुर्सियां हत्थेदार हैं, जिन पर चार इंच की गद्दी लगाई जा रही है। पूरे पंडाल को रेड कारपेट से सज्जित किया जाएगा। इसी पर कुर्सियां लगायी जाएंगी।

18 Jan 20242:14:35 PM
Ayodhya News Live: अयोध्या यह एक बड़ा (पर्यटन) गंतव्य बनने जा रहा है: हेमा माल‍िनी

अयोध्‍या। भाजपा सांसद हेमा माल‍िनी ने कहा, "अयोध्या में विकास कार्य जोरों पर चल रहा है, कई होटल भी अपने कदम बढ़ा रहे हैं। पहले लोग मानते थे कि अयोध्या में कोई अच्छे होटल नहीं थे। लेकिन जब मैं यहां आई तो मैंने कई होटल देखे। अयोध्या यह एक बड़ा (पर्यटन) गंतव्य बनने जा रहा है।

18 Jan 20241:17:24 PM
Ayodhya Live News Update: पर्यटन मंत्री जयवीर स‍िंह कांच की चूड़ियां लेकर पहुंचे अयोध्‍या

अयोध्या। पर्यटन मंत्री जयवीर स‍िंह फिरोजाबाद से सोने की पॉलिश चढ़ी हुई कांच की चूड़ियां लेकर माता जानकी को भेंट करने के लिए अयोध्‍या पहुंचे। यह चूड़ियां आने वाले अतिथियों को भेंट की जाएगी।

18 Jan 202412:22:39 PM
Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने जारी किए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। पीएम ने इसी के साथ दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। इस डाक टिकट पर अलग-अलग डिजाइन भी बने हैं।

18 Jan 202411:50:21 AM
Ayodhya News live: सर्व देवता स्वरूपम श्री राम यहां हैं: पुजारी सुनील दास

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर केरल स्नेहम आश्रम के पुजारी सुनील दास कहते हैं, पूरी दुनिया में विशेष निमंत्रण भेजा जाता है। पूरा ब्रह्मांड यहीं है। सर्व देवता (सभी देवता) यहां हैं। सर्व देवता स्वरूपम श्री राम यहां हैं। भावना यह है कि अयोध्या ने सार्वभौमिक शांति और प्रेम फैलाया है। यह प्रेम का अवतार है। भावना विश्व शांति और व्यक्तिगत शांति की है..."

18 Jan 202411:21:08 AM
Ayodhya Live News Update: पुणे से अयोध्या साइकिल से पहुंचा शख्‍स, क्‍या कहा?

अयोध्‍या। पुणे से अयोध्या तक साइकिल यात्रा पूरी करने वाले व्यक्ति ने कहा, "13 दिनों की यात्रा के बाद हम अंततः प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। हम इस महत्वपूर्ण क्षण का गवाह बनने के अवसर के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं।" .

18 Jan 202410:26:47 AM
Ayodhya Ram Mandir: बॉलीवुड के सितारों की प्रस्तुति से भी सज रही रामनगरी

अयोध्या। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव बॉलीवुड के सितारों की प्रस्तुति से भी सज्जित हो रहा है। यद्यपि बालीवुड के सितारों से युक्त रामलीला की प्रस्तुति 2020 में राम मंदिर का भूमिपूजन किए जाने के बाद से ही शुरू हो गयी थी, किंतु तब से इसका वार्षिक आयोजन शारदीय नवरात्र की बेला में होता रहा।

इस बार यह प्राण प्रतिष्ठा की बेला में सज्जित है। धर्मपथ के बगल विशाल मैदान में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दूसरे दिन की प्रस्तुति का उद्घाटन किया। इसके बाद मंच पर रावण की भूमिका में प्रस्तुत मनीष शर्मा ने आकर्षण चुराया। रामकथा के आविर्भाव के प्रसंग में शिव-पार्वती की कैलाश पर उपस्थिति का मंचन भी मनोहारी रहा। शिव की भूमिका में बिंदु दारा सिंह ने प्रभावित किया।

18 Jan 202410:00:25 AM
Ayodhya Live News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ल‍िए विशेष इत्र और केसर की धूप

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बरेली के इत्र व्यवसायियों ने विशेष इत्र और केसर की धूप तैयार की है।

#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh; Bareillys perfume businessmen prepare special perfume and Kesar dhoop dedicated to the Shri Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony in Ayodhya pic.twitter.com/KnuOvjKBVu

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 18, 2024
18 Jan 20248:39:59 AM
Ayodhya News live: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई भगवान राम की मूर्ति

अयोध्या। भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई थी।

#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया।

मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई। (17.01)

(वीडियो सोर्स: शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी, विश्व हिंदू परिषद) pic.twitter.com/eLrKhRVpcR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
18 Jan 20248:12:49 AM
Ayodhya News live: आज पीएमओ से आएगा प्रतिनिधि मंडल

अयोध्‍या। रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को रामनगरी में रहेगा। इस दल में पीएमओ के अधिकारियों के साथ एसपीजी के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। यह दल प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था व उनके दौरे से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा करेगा।

18 Jan 20247:36:13 AM
Ayodhya Live News Update: आज का कार्यक्रम

गुरुवार को मध्याह्न 1:20 बजे संकल्प होगा। उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन (सप्त घृत मातृका पूजन), आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश, पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य - प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मण्डपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गन्धादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

18 Jan 202412:35:10 AM
Ayodhya Ram Mandir Live News: गर्भ गृह की चौखट पर पहुंचाया गया रामलला का विग्रह
blog images

 रामलला के विग्रह को मंदिर में सुरक्षित उतार कर गर्भ गृह की चौखट पर पहुंचाया गया।

18 Jan 202412:12:17 AM
Ayodhya Ram Mandir Live News: आज पीएमओ से आएगा प्रतिनिधि मंडल

अयोध्या। रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को रामनगरी में रहेगा। इस दल में पीएमओ के अधिकारियों के साथ एसपीजी के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे।

18 Jan 202412:11:11 AM
आज होगा भगवान का जलाधिवास व गंधाधिवास

अयोध्या। आज होगा भगवान का जलाधिवास व गंधाधिवास।

संकल्प, गणेशांबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृ का पूजन, सप्तधृतमातृका पूजन, आयुष्य मंत्र जप, नंदी श्राद्ध समेत करीब 20 प्रकार का होगा पूजनI

इसमें संकल्प का मुहूर्त दोपहर एक बजकर 20 से एक बजकर 28 मिनट तक है।

यजमान डा. अनिल मिश्र व उनकी पत्नी ऊषा मिश्रा करेंगे पूजन।

18 Jan 202412:09:32 AM
रामोत्सव में आज छिड़ेगा अयोध्या और श्रीराम पर विमर्श

दैनिक जागरण के तत्वावधान में आयोजित रामोत्सव में गुरुवार को अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और श्रीराम के जीवन पर विमर्श छिड़ेगा। सिविल लाइन स्थित होटल पार्क इन रेडीसन में सुबह 11 बजे से आयोजन प्रारंभ होगा, जिसमें संतजन व जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित होंगे।

18 Jan 202412:04:14 AM
Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर पहुंची रामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा
blog images

 रामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा भी बुधवार को रात्रि तकरीबन आठ बजे राम मंदिर में पहुंच गई।

17 Jan 20247:22:09 PM
Ayodhya Ram Mandir Live News: चार दिन पालकी से मंदिर परिसर भ्रमण करेंगे रामलला

अयोध्या। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक संस्कारों के बीच मंगलवार को प्रारंभ हो गई। मंदिर के नवनिर्मित गर्भगृह में प्रतिष्ठित किए जाने के पहले नित्य चार दिन तक रामलला का अधिवास होगा, प्रत्येक अधिवास के बाद रामलला को पालकी से मंदिर परिसर का भ्रमण कराया जाएगा। 

17 Jan 20245:48:41 PM
Ayodhya Ram Mandir Live News: कलश यात्रा शुरू, देखें Photos
blog images

कलश यात्रा की एक झलक

17 Jan 20245:18:58 PM
Ayodhya Ram Mandir Live News: कलश यात्रा शुरू, देखें Photos
blog images

 कलश यात्रा की एक झलक

17 Jan 20244:09:02 PM
Ayodhya News live Update: सरयू तट पर यजमान डॉ. अनिल मिश्रा ने क‍िया पूजन
blog images

अयोध्‍या। अयोध्‍या के सरयू तट पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान डॉ. अनिल मिश्रा ने क‍िया पूजन। वहीं, कलश में जल लेकर राम जन्मभूमि जाती द‍िखीं महिलाएं।

17 Jan 20243:45:09 PM
Ayodhya News Live Update: अयोध्या का यह मंदिर विश्व शांति का केंद्र बनेगा

 अयोध्या। पुजारी सुनील दास ने कहा, "अयोध्या का यह मंदिर विश्व शांति का केंद्र बनेगा।"

#WATCH अयोध्या: पुजारी सुनील दास ने कहा, "अयोध्या का यह मंदिर विश्व शांति का केंद्र बनेगा" https://t.co/Gyyqnb8B9n pic.twitter.com/cMvrRlY0xS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2024
17 Jan 20243:03:25 PM
Ayodhya Ram Mandir Live News

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की

#WATCH | Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra trust member and Nirmohi Akharas Mahant Dinendra Das and priest Sunil Das perform pooja in Garbha Griha of Ayodhya Ram Temple pic.twitter.com/OTXm5Iqcxp

— ANI (@ANI) January 17, 2024
17 Jan 20243:00:24 PM
Ayodhya Ram Mandir Live News:

सरयू नदी से राम मंदिर तक के लिए कलश यात्रा शुरू

#WATCH | A group of nine women hold Kalash Jal Yatra from Saryu river to Ram temple in Ayodhya for religious rituals leading to Pran Pratishtha ceremony on 22nd January pic.twitter.com/4XPC0lLTqs

— ANI (@ANI) January 17, 2024
17 Jan 20242:51:33 PM
Ayodhya Ram Mandir Live News: सरयू घाट पर पूजा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और यजमान अनिल मिश्रा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरयू घाट पर पूजा की

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra trust member and Yajman Anil Mishra performs Pooja at Saryu Ghat ahead of Ram Temple Pran Pratistha ceremony pic.twitter.com/IBothi1u05

— ANI (@ANI) January 17, 2024
17 Jan 20241:02:40 PM
Ayodhya Ram Mandir live: ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे अयोध्‍या, कही ये बात

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अयोध्या में रामलला के भव्‍य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है, पूजा पाठ शुरू हो चुका है। हम सभी का स्वागत करते हैं, राम लला का आशीर्वाद सबको मिले और हमारा देश तेजी से आगे बढ़े और पूरी दुनिया में भारत का झंडा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे।"

#WATCH | On Ram temple inauguration, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, "...We welcome everyone coming to Ram Lallas darbar in Ayodhya. All arrangements have been made for the program." pic.twitter.com/vsWgDjcND9

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 17, 2024
17 Jan 20241:00:28 PM
Ayodhya Live News: चंपत राय ने तैयारियों का क‍िया निरीक्षण

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने श्री राम मंदिर परिसर के आस-पास तैयारियों का निरीक्षण किया।

17 Jan 202412:24:38 PM
इकबाल अंसारी ने कहा- पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में हो रहा विकास

अयोध्‍या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, "अयोध्या में विकास तेजी से किया जा रहा है, एक हवाई अड्डा बनाया गया है, रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है और सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुत विकास हो रहा है।"

17 Jan 202412:02:24 PM
राममंदिर में मूर्ति प्रवेश के पहले निकाली गई शोभा यात्रा

अयोध्या। राममंदिर में मूर्ति प्रवेश के पहले लता चौक से राम मंदिर तक शोभा यात्रा न‍िकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखा और शोभा यात्रा में शाम‍िल हुईं।

17 Jan 202411:50:22 AM
Ram Mandir: अतिथियों के सत्कार में अब सजने लगा धर्म पथ

 अयोध्या। रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य दिव्य मंदिर को जाने वाला दो किलोमीटर लंबा धर्मपथ अब सजने लगा है। इस मार्ग के डिवाइडर पर लगाई जा रही कारपेट घास कोलकाता से मंगवाई गई है। दावा किया जा रहा है कि यह मखमली घास आसपास के किसी जिले में नहीं लगी है। यहां तक कि यह घास लखनऊ और दिल्ली के कुछ खास सरकारी भवनों में ही ही दिखाई पड़ती है।

17 Jan 202411:05:51 AM
पुलिस अधिकारियों के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

अयोध्‍या। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान खाकी के बजाय सूट (कोट-पैंट) पहने दिखेंगे।

17 Jan 202410:37:22 AM
प्रत्येक दिन तैयार होंगे एक लाख 44 हजार प्रसाद के पैकेट

अयोध्या। आराध्य प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू हो गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अतिथियों के साथ भक्तों को भी प्रसाद देने की व्यापक तैयारी कर रहा है। नित्य 72 हजार बूंदी प्रसाद के पैकेट तैयार किए जाएंगे। रामसेवकपुरम इसका केंद्र होगा। कारीगरों के साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद से प्रसाद पैकिंग की मशीन भी आयी है। अभी यहां दो मशीनें लगी हैं। एक मिनट में एक मशीन से 50 प्रसाद के पैकेट तैयार होंगे। प्रत्येक दिन दोनों ही मशीनों से एक लाख 44 हजार प्रसाद के पैकेट बनाए जाएंगे।

17 Jan 202410:23:06 AM
Ram Mandir: सीएम योगी को मिला पहला बोर्डिंग पास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोलकाता और अयोध्या के बीच पहली उड़ान के लिए बोर्डिंग पास मिला।

#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives the boarding pass for the first flight between Kolkata and Ayodhya. pic.twitter.com/fJXqy25XKm

— ANI (@ANI) January 17, 2024
17 Jan 20249:55:12 AM
अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी पहुंचे अयोध्‍या

अयोध्‍या।  प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आ गए हैं।

17 Jan 20249:28:13 AM
रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में होगा भ्रमण

अयोध्‍या। बुधवार को दोपहर 1:20 के बाद जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण होगा।

17 Jan 20248:32:03 AM
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सूट पहने दिखेंगे यूपी पुलिस के जवान

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान खाकी की बजाय सूट (कोट-पैंट) पहने दिखेंगे। समारोह स्थल के अंदर अतिथियों को ज्यादा पुलिस बल की मौजूदगी का अहसास न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

17 Jan 20248:29:03 AM
आज होंगे ये अनुष्ठान

18 जनवरी के अनुष्ठान: पुजारी प्रधान संकल्प, गणेशांबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृ का पूजन, सप्तधृतमातृ का पूजन, आयुष्य मंत्रजप, नंदी श्राद्ध, आचार्यादिऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मंडप प्रवेश, दिग्दर्शन, मंडप वास्तु पूजन, वास्तु बलिदान, मंडप सूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, षोडष स्तंभ पूजन, षोडशस्तम्भ पूजन व जलाधिवास, गंधादिवास।

17 Jan 20248:28:03 AM
राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे श्यामवर्णी रामलला

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर के मूल गर्भगृह में रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान किया था। इसका परिणाम भी अब सामने आ चुका है। रामलला के जिस विग्रह को ट्रस्ट के अधिकाधिक सदस्यों ने पसंद किया है वह श्यामवर्ण का है। कर्नाटक के मूर्तिकार की बनाई मूर्ति यहां विराजमान होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us