Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • ayodhya
LIVE BLOG

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: 'राम भारत का आधार हैं-विधान हैं..., रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले पीएम मोदी

Ram Mandir Inauguration LIVE News Updates:भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले जानें राम मंदिर से जुड़ी अपडेट...

By Vinay SaxenaTue, 23 Jan 2024 02:58 PM (IST)
News Article Hero Image
ड‍िजिटल डेस्‍क, अयोध्या। भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान देश-दुन‍िया में बैठे लोगों की नजरें अयोध्‍या पर ट‍िकी रहीं। पढिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव अपडेट...
Ram Mandir Pran Pratishtha Ayodhya LIVE Updates: 
22 Jan 20247:20:52 PM
राम मंदिर में किया गया लेजर और लाइट शो

Ram Mandir Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में लेजर और लाइट शो किया गया।।

#WATCH अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में लेजर और लाइट शो किया गया।। pic.twitter.com/gSY86RLdZx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20245:17:49 PM
मुख्य पुजारी बोले- बहुत सुंदर ढंग से आयोजन

Ram Mandir Ayodhya: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "आयोजन बहुत सुंदर ढंग से हुआ...बड़ी शांति से और विधि-विधान से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई... "

#WATCH अयोध्या: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "आयोजन बहुत सुंदर ढंग से हुआ...बड़ी शांति से और विधि-विधान से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई... " pic.twitter.com/YDGcRIjpOR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20244:46:12 PM
यह बदलते भारत की तस्वीर है: डॉ. उमर अहमद इलियासी

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा, "यह बदलते भारत की तस्वीर है। हमारा सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है...हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है...

#WATCH अयोध्या: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा, "यह बदलते भारत की तस्वीर है। हमारा सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है...हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है... pic.twitter.com/LkPkVSXV4A

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20244:40:58 PM
राम मंदिर पर क्या बोले आयुष्मान खुराना

Ayushman Khurana: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक क्षण है, मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हर किसी को यहां आना चाहिए..."

#WATCH अयोध्या: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक क्षण है, मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हर किसी को यहां आना चाहिए..." pic.twitter.com/RKzKwZih1a

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20244:15:44 PM
देश में जातिवाद का जहर मिटेगा: धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "भारत में नई ऊर्जा है...देश में जातिवाद का जहर मिटेगा क्योंकि राम शबरी के थे, राम वाल्मिकी के थे, राम सबके हैं और राम सबके रहेंगे..."

#WATCH अयोध्या: बाबागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "भारत में नई ऊर्जा है...देश में जातिवाद का जहर मिटेगा क्योंकि राम शबरी के थे, राम वाल्मिकी के थे, राम सबके हैं और राम सबके रहेंगे..." pic.twitter.com/2rjC1z4RrE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20243:50:26 PM
पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण दल कार्यकर्ताओं पर की फूलों की वर्षा

Ram Mandir Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दल का हिस्सा रहे कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दल का हिस्सा रहे कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की। pic.twitter.com/0NCPcSwENL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20243:18:23 PM
पीएम मोदी ने की शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/DcVuMjMwRf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20243:11:34 PM
पीएम ने किया मूर्ति का अनावरण

पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्ति का अनावरण किया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्ति का अनावरण किया गया। pic.twitter.com/O9mMlrbAmn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20243:02:52 PM
पीएम मोदी ने अतिथियों का किया अभिवादन

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे अतिथियों का अभिवादन किया।

22 Jan 20242:58:59 PM
मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- "आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी इसलिए मैं कहता हूं यही समय है, सही समय है।"

#WATCH अयोध्या: PM मोदी ने कहा, "आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी इसलिए मैं कहता हूं… pic.twitter.com/Z3sQo6RN62

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20242:37:22 PM
उस कालखंड में वियोग 14 वर्षों का था: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था... इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।"

#WATCH अयोध्या: PM मोदी ने कहा, "...उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था... इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।" pic.twitter.com/23UmbiD8DE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20242:28:43 PM
पीएम मोदी का संबोधन सुनते लोग
blog images

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के तुलसी उद्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनते लोग।

22 Jan 20242:25:08 PM
अब टेंट में नहीं रहेंगे राम: पीएम मोदी

Ram Mandir Pran Pratishtha Ayodhya: PM मोदी ने कहा, "हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है... यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।"

#WATCH अयोध्या: PM मोदी ने कहा, "हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है... यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का… pic.twitter.com/4rbp2PpXa4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20242:09:42 PM
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई बॉलीवुड की तमाम हस्तियां

Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। जिसमें निर्देशक रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने कार्यक्रम स्थल पर एक तस्वीर के लिए पोज दिया।

अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

निर्देशक रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने कार्यक्रम स्थल पर एक तस्वीर के लिए पोज दिया। pic.twitter.com/E7Q7pMdKQc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20242:05:54 PM
भक्तों ने सरयू घाट पर मनाया जश्न

Ram Mandir Ayodhya। अयोध्या में अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद भक्तों ने सरयू घाट पर जश्न मनाया।

#WATCH अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद भक्तों ने सरयू घाट पर जश्न मनाया। pic.twitter.com/NZo8KtjVYe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20241:53:20 PM
सीएम योगी ने पीएम मोदी को राम मंदिर की प्रतिकृति की भेंट

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/SYhJniJ2AX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20241:51:05 PM
सीएम योगी ने मोहन भागवत को प्रतिकृति की भेंट

Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में RSS प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में RSS प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/ZWjOrTpwrp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20241:49:08 PM
नौकाचालकों ने मुफ्त की नाव सेवा

अयोध्या: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सरयूं के नौकाचालकों ने नाव सेवा मुफ्त की।

#WATCH अयोध्या: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सरयूं के नौकाचालकों ने नाव सेवा मुफ्त की। pic.twitter.com/qCCPFHw25B

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20241:44:55 PM
बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने देखा सजीव प्रसारण
blog images

Ram Mandir Pran Pratistha Ayodhya। जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। सीताकुंड घाट पर बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते लोग

22 Jan 20241:41:38 PM
हजरतगंज हनुमान मंदिर के पास लाइव प्रसारण देखते श्रद्धालु
blog images

Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखते श्रद्धालु।

22 Jan 20241:39:29 PM
आगरा के कैलाश महादेव मंदिर में हुआ महायज्ञ
blog images

Ram Mandir । जागरण संवाददाता, आगरा। अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कैलाश महादेव मंदिर पर अखंड रामायण का महायज्ञ हुआ। छप्पन भोग, भव्य फूल बंगला सजाया गया। भंडारा का आयोजन का ने किया l महंत गौरव गिरी ने मंत्रो से किया पूजा अर्चन। ढोल डमरू तासे घंटों शंखनाथ से हुई आरती l

22 Jan 20241:21:49 PM
पीएम मोदी ने रामलला को किया दंडवत प्रणाम

Ayodhya Ram Mandir। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में रामलला को दंडवत होकर प्रणाम किया।

#WATCH अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला को दंडवत प्रणाम किया। pic.twitter.com/gXYGHxYBgn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 20241:13:27 PM
पीएम मोदी ने की रामललाल की आरती

Ram Mandir Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की दिव्य आरती की।

#WATCH अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती की।#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/iN3NpZaEmh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
22 Jan 202412:59:18 PM
Ayodhya Live News Update: राम मंद‍िर में व‍िराजमान हुए रामलला
blog images

 

/अयोध्‍या के भव्‍य राम मंद‍िर में प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह के बाद व‍िराजमान हुए रामलला। 

22 Jan 202412:24:58 PM
Ram Mandir Pran Pratishtha live: पीएम मोदी और मोहन भागवत की मौजूदगी में चल रहा समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में चल रहा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह। 

22 Jan 202412:11:18 PM
Ram Mandir Pran Pratishtha live: श्री राम जन्‍मभूम‍ि पर‍िसर पहुंचे पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

22 Jan 202411:56:45 AM
Ram Mandir Live: मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी पहुंची राम मंद‍िर पर‍िसर

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे।

22 Jan 202411:51:08 AM
Ram Mandir Pran Pratishtha live: एक-दूसरे को गले लगाकर भावुक हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा
blog images

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान दोनों भावुक हो गईं। 

22 Jan 202411:37:18 AM
Ramlala Pran Pratishtha live: अनिल कुंबले ने कहा- मैं इस अवसर का हिस्सा बनकर धन्य हूं...

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा, "यह अद्भुत अवसर है... मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं... यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम अयोध्या आते रहेंगे... अयोध्या की यह मेरी पहली यात्रा है। मुझे उम्मीद है कि हम भगवान के आशीर्वाद के लिए आते रहेंगे..."

22 Jan 202411:27:52 AM
Ram mandir Live News: मूर्तिकार योगीराज अरुण ने कहा- मैं इस धरती पर सबसे भाग्‍यशाली व्‍यक्‍त‍ि...

रामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार योगीराज अरुण ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं... कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।"

22 Jan 202411:22:05 AM
Ram Mandir Pran Pratishtha live: अनु मलिक ने कहा- प्राण प्रत‍िष्‍ठा का बेसब्री से इंतजार

संगीतकार अनु मलिक ने कहा, "...मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा होगी... मैं भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का आभारी हूं कि मैं इस पल का साक्षी बन रहा हूं।"

22 Jan 202411:12:53 AM
Ramlala Pran Pratishtha live: आकाश अंबानी ने कहा- यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा

रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा, "यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।"

22 Jan 202411:01:57 AM
Ram mandir Live: राम मंद‍िर परि‍सर पहुंचे रणबीर कपूर, आल‍िया, कैटरीना और व‍िक्‍की कौशल

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे।

22 Jan 202410:47:22 AM
Ayodhya News Live: अम‍िताभ बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन पहुंचे अयोध्‍या
blog images

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

22 Jan 202410:41:55 AM
Ram Mandir Pran Pratishtha live: चंद्रबाबू नायडू पहुंचे अयोध्‍या

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

22 Jan 202410:02:21 AM
Ayodhya News live Update: सीएम योगी पहुंचे अयोध्‍या

रामलला के भव्‍य प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह के ल‍िए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं।

22 Jan 20249:56:17 AM
Ayodhya News live Update: आम्रपाली दुबे ने कहा- मैं खुद को सौभाग्‍यशाली मानती हूं...

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पाकर मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं... मुझे लगता है कि आज देश और दुनिया के लोग जो श्री राम में मानते हैं उन्हें अपने जीवन के सबसे ज्यादा खुशी के पलों की अनुभूति हो रही होगी।"

22 Jan 20249:49:39 AM
Ayodhya Live News: निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की मुलाकात

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। दिनेश लाल यादव ने कहा, "हम लोगों का सौभाग्य है कि आज जब भगवान राम का दरबार सज रहा है और प्रभु श्री राम अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं तो गुरु जी का आशीर्वाद भी हमें प्राप्त हो रहा है।"

22 Jan 20249:47:54 AM
Ayodhya News Live Update: रामलला सालों का इंतजार खत्म कर रहे हैं: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। रामलला सालों का इंतजार खत्म कर रहे हैं... इस घड़ी का इंतजार देश-दुनिया कर रही है।"

22 Jan 20249:22:16 AM
Ayodhya News Live Update यह एक सुखद अनुभव है: सुनील अंबेकर

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा, "यह एक सुखद अनुभव है। हम कई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि हर कोई खुश होगा। यह सभी के लिए खुशी की बात है।"

22 Jan 20249:15:30 AM
Ram Mandir News: पीएम मोदी का अयोध्या में आज का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:25 बजे स्पेशल विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

सुबह 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर में आएंगे।

सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे।

दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी अयोध्या में कुबेर टीला जाएंगे। इसके बाद वो दिल्ली लौट आएंगे।

22 Jan 20249:13:02 AM
Ram Mandir Pran Pratishtha live: यह अत्‍यंत गौरव का पल है: सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, "यह अत्यंत गौरव की घटना है जब हमारी पीढ़ी भगवान राम को उनके जन्मस्थान पर विराजित होते देखेगी। घंटे भी नहीं कुछ मिनट शेष रह गए हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज तक जीवन का एक संदेश जाने वाला है..."

22 Jan 20249:08:42 AM
Ayodhya News Live Update: श्री राम के विराजित होने पर सारी विषमताएं खत्म हो जाएंगी: आचार्य सत्येंद्र

अयोध्या। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "...राम भक्तों की इच्छा पूरी हो रही है... श्री राम के विराजित होने पर सारी विषमताएं खत्म हो जाएंगी..."

22 Jan 20248:57:06 AM
Ram Mandir News Live: केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है: कैलाश खेर

गायक कैलाश खेर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है..."

22 Jan 20248:39:47 AM
Ram Mandir News Live: प्राण प्रतिष्ठा से पहले इजरायली राजदूत ने भारत को दी बधाई

अयोध्‍या। भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ल‍िखा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं, यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।

22 Jan 20248:29:21 AM
एफिल टावर पर राम भक्तों ने लगाए 'जय श्री राम' के जयकारे

अयोध्‍या में रामलला के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को लेकर दुन‍ियाभर में जबरदस्‍त उत्‍साह। फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया।

22 Jan 20248:26:06 AM
Ayodhya Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- इस युगांतकारी दिन पर बधाई

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्‍स पर ल‍िखा, "ऐतिहासिक शहर अयोध्या, रामजन्मभूमि में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के इस युगांतकारी दिन पर बधाई। पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण के जश्न के पल को देखकर खुशी हो रही है..."

22 Jan 20248:23:38 AM
Ayodhya News Live Update: जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी: अभिनेता मनोज जोशी

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अभिनेता मनोज जोशी, "जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी। दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इतना आनंद है कि वर्णन नहीं कर सकते।"

22 Jan 20248:10:25 AM
Ayodhya News Live: अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या। अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अनुपम खेर ने कहा, "प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है... यहां हर जगह राम जी की मौजूदगी महसूस हो रही है। "

22 Jan 20248:00:41 AM
Ayodhya Live News Update: महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा की गई कड़ी

अयोध्या। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा की गई कड़ी।

22 Jan 20247:58:15 AM
Ayodhya Live News: अयोध्या राम मंदिर में पूजा अनुष्ठानों की झलकियां आईं सामने

अयोध्‍या। अयोध्‍या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज, पूजा अनुष्ठानों की झलकियां आईं सामने।

Glimpses from the puja rituals at Ayodhya Ram Temple. Pranpratishtha ceremony taking place today.

(Pics: VHP spokesperson Sharad Sharma) pic.twitter.com/w0VpVEPv1x

— ANI (@ANI) January 22, 2024
22 Jan 20247:52:10 AM
Ayodhya Ram Mandir LIVE News: अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी क्‍या बोले?

अयोध्या। अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, "अयोध्या शहर में सभी धर्मों के सभी देवता निवास करते हैं। आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह मंदिर की शुरुआत है।"

22 Jan 20247:45:08 AM
टाइम्स स्क्वायर पर प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह का जश्न

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए न्‍यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में जुटे भारतीय प्रवासी। 

Indian diaspora illuminated Times Square, New York to celebrate the Pran Prathistha ceremony at Ram Mandir, Ayodhya.

(Pics: Consulate General of India, New Yorks X account) pic.twitter.com/Y4Vq3TmAri

— ANI (@ANI) January 22, 2024
22 Jan 20247:30:14 AM
Ayodhya News Live Update: भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा

अयोध्‍या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भगवान राम किसी के नहीं हैं। 

22 Jan 20246:54:28 AM
राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आएंगे

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव राम बनकर दर्शन देंगे तो भागवत भवन में राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आएंगे। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया, ठाकुर बांकेबिहारी पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भेष में सिर पर स्वर्ण मुकुट, रत्न जड़ित स्वर्ण रजत आभूषण धारण करके हाथ में चांदी का धनुष लिए भक्तों को दर्शन देंगे।

22 Jan 20246:11:04 AM
राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया'

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजाया गया है।

22 Jan 20245:55:45 AM
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर बांटे गए लड्डू

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने लड्डू बांटे। अमेरिका में रहने वाले प्रेम भंडारी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम इस जीवनकाल में यह दिन देखेंगे। जल्द ही अयोध्या का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। टाइम्स स्क्वायर में भी लोग इसका जश्न मना रहे हैं। दुनिया भर के लोग इस पल के लिए उत्सुक हैं।

22 Jan 20245:45:34 AM
आज खत्म होगा 500 साल का इंतजार

बस, अब चंद घंटे बाद ही रामलला अपने नव्य मंदिर में भव्यता से प्रतिष्ठित हो जाएंगे। छह दिन पूर्व शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा का विधान पूर्ण हो गया। रविवार को भी परिसर में रामनाम का संकीर्तन होता रहा। वैदिक मंगलाचरण से शुरू हुए आज के अनुष्ठान में शाम को रामलला का शैयाधिवास कराया गया। उन्हें शीशम के पलंग पर रात्रिभर के लिए सुलाया गया।

22 Jan 20245:03:20 AM
आज सुबह साढ़े दस बजे अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी

रामनगरी में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम कालखंड का साक्षी बनने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान सुबह साढ़े दस बजे के करीब उस एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसका नामकरण रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है। यहां से भी वह हेलीकाप्टर से साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सड़क मार्ग से दोपहर 11 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे।

22 Jan 20244:34:53 AM
राम मंदिर निर्माण का काम पहले ही हो जाना चाहिए था

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने कहा कि यह काम (राम मंदिर निर्माण का) पहले ही हो जाना चाहिए था। किसी ने इस काम के लिए कदम नहीं उठाया... लेकिन लोग भगवान राम का धैर्यपूर्वक इंतजार किया और उन्हें विश्वास था कि वह आएंगे। लोग इस क्षण का जश्न मनाने के लिए उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

22 Jan 20244:08:14 AM
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ऐतिहासिक क्षण- श्री श्री रविशंकर

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि तकरीबन 500 साल बाद मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है और यह पूरे देश के लिए जश्न का मौका है।

22 Jan 20242:40:09 AM
अयोध्या में हर सांस में श्री राम की भक्ति- विवेक ओबेरॉय

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा कि मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और यहां हर सांस में श्री राम की भक्ति महसूस होती है... रामलला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है।

22 Jan 20241:47:23 AM
अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे जैकी

जैकी श्रॉफ ने कहा कि अयोध्या में मंदिर का बनना बहुत बड़ी बात है। हम सभी को मन-मंदिर को साफ रखना चाहिए। जैकी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कई सारे निमंत्रण मिलते हैं, लेकिन आज तक इससे बड़ा निमंत्रण कोई नहीं मिला है।

22 Jan 20241:45:59 AM
रामलला विराजमान नए मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित

राम मंदिर के वैकल्पिक गर्भगृह से भगवान रामलला विराजमान को देर शाम को नए मंदिर के गर्भगृह में ले जाकर प्रतिष्ठित किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देरशाम रामलला का दर्शन करने पहुंचे। आरती में शामिल हुए और प्रसाद लिया। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थागत निरीक्षण भी किया।

22 Jan 20241:02:11 AM
सरयू घाट पर आरती में उमड़े लोग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या अयोध्या के सरयू घाट पर सरयू आरती की गई। आरती के दौरान भारी संख्या में लोग उमड़े।

#WATCH उत्तर प्रदेश: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की पूर्व संध्या अयोध्या के सरयू घाट पर सरयू आरती की गई। pic.twitter.com/ICUoA7SbYX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

22 Jan 202412:59:43 AM
शिवराज सिंह बोले- हम सब हर्षोल्लासित हैं, फिर से दीपावली मनाई जाएगी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 वर्षों बाद हम वह दिन देख रहे हैं जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। हम सब हर्षोल्लासित हैं, फिर से दीपावली मनाई जाएगी... कल ओरछा में हम भगवान राम की पूजा करेंगे।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "500 वर्षों बाद हम वह दिन देख रहे हैं जब राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। हम सब हर्षोल्लासित हैं, फिर से दीपावली मनाई जाएगी... कल ओरछा में हम भगवान राम की पूजा… pic.twitter.com/CrJZT2lCIi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

22 Jan 202412:57:12 AM
राम मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अयोध्या में रामलला की  प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। राम मंदिर परिसर के बाहर लोग जश्न मनाते दिखे।

#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर की झलकियां।

(सोर्स: शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्व हिंदू परिषद) pic.twitter.com/kj5TuILpcT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

22 Jan 202412:53:50 AM
राम जन्मभूमि परिसर को रोशनी से सजाया गया

 अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम जन्मभूमि परिसर को रोशनी से सजाया गया और खूबसूरती से सजाया गया। देश-विदेश से आए लोग मंदिर के फोटो खींच रहे हैं। वहीं, सरयू के तटों के आसपास भी बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

#WATCH | UP: Ram Janmabhoomi premises lit up and decorated beautifully ahead of the Ram temple 'Pran Pratishtha' ceremony in Ayodhya, tomorrow. pic.twitter.com/KXbmsmOaIK

— ANI (@ANI) January 21, 2024

22 Jan 202412:52:02 AM
भव्य राम मंदिर में आज विराजेंगे रामलला

भगवान रामलला अपने नव्य मंदिर में आज भव्यता से प्रतिष्ठित हो जाएंगे। छह दिन पूर्व शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा का विधान पूर्ण होने की ओर है। सोमवार को मध्य दिवस में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसमें यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us