Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya: राम भक्तों के लिए तैयार हो रहा सुविधाओं का 'कुंभ', रामनगरी से होकर संचालित होंगी नई ट्रेनें

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:14 AM (IST)

    Ayodhya प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले रामनगरी में रेल सेवा विस्तार के स्वर्णिम युग का प्रारंभ हो सकता है। शुक्रवार को यहां पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी से वार्ता में यह संकेत मिला है कि दोहरीकरण पूर्ण होने के बाद रामनगरी से होकर नई ट्रेनों का संचालन होगा लेकिन इसके लिए सबसे पहले ट्रैक व्यवस्था का सुदृढ़ होना आवश्यक है।

    Hero Image
    Ayodhya: रामभक्तों के लिए तैयार हो रहा सुविधाओं का 'कुंभ', रामनगरी से होकर संचालित होंगी नई ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारी तीव्र रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यहां 22 जनवरी आते आते रामनगरी में सुविधाओं का कुंभ तैयार हो जाएगा। इसे चुस्तुदुरुस्त करने के लिए आरएसएस व विहिप के कई दिग्गज नेता यहां कैंप कर रहे हैं। ये सभी दिनभर व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने में जुटे रहते हैं। प्राण प्रतिष्ठा समिति के सदस्यों के अलावा सभी में दायित्व बांटा जा चुका है। आवास, भोजन व यातायात विभाग प्रमुख हैं। इन व्यवस्था की निगरानी के लिए विहिप के महामंत्री संगठन विनायक राव देश पांडेय कर रहे हैं। उनके अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर राव, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, केंद्रीय मंत्री अंबरीश भी मोर्चे पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसको मिली क्या जिम्मेदारी

    राजेंद्र सिंह पंकज को संपूर्ण आयोजन में चलने वाले भोजनालय का जिम्म दिया गया। उनके सहयोगी के रूप में विद्या भारती के पूर्वी क्षेत्र के सहमंत्री चिंतामणि सिंह प्रयागराज से यहां पहुंच गए है। चिंतामणि के पास रामनगर में कार्य करने का अनुभव भी है। वह विद्याभारती के अलावा भी यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से खूब वाकिफ हैं। नब्बे के दशक में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य रहे। साथ ही विहिप के कई क्षेत्रीय संगठन मंत्री यहां जिम्मेदारी देख रहे हैं। इसमें से विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र विहिप, सोहन सोलंकी, दिल्ली से आए मनोज वर्मा भी यहां पहुंच चुके हैं। साथ अतिथियों को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र की जिम्मेदारी संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण को दिया गया है। प्रचारक मुकेश यातायात विभाग संभालेंगे।

    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले रामनगरी में रेल सेवा विस्तार के स्वर्णिम युग का प्रारंभ हो सकता है। शुक्रवार को यहां पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी से वार्ता में यह संकेत मिला है कि दोहरीकरण पूर्ण होने के बाद रामनगरी से होकर नई ट्रेनों का संचालन होगा, लेकिन इसके लिए सबसे पहले ट्रैक व्यवस्था का सुदृढ़ होना आवश्यक है। इसे दृष्टिगत रखते हुए रेलवे रामनगरी में ट्रैक पर विशेष ध्यान दे रहा है।

    ट्रैक का विस्तार होगा

    जीएम ने कहा कि मंदिर के उद्घाटन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होना। विभिन्न ट्रेनों से श्रद्धालु आएंगे, उनकी सुविधा एवं ट्रेनों के ठहराव आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया है। ट्रैक का विस्तार होगा तो अधिक से अधिक ट्रेनें दौड़ा सकेंगे। उन्होंने कहाकि प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती ही रहेगी। ऐसे में यहां यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है।

    विशेष ट्रेनों के संचालन

    अयोध्या जंक्शन का मुख्य भवन बन चुका है। इसके पुनर्विकास का द्वितीय चरण आरंभ होने में कभी डेढ़-दो वर्ष लग सकते हैं। यहां अभी तीन प्लेटफार्म है, इनकी संख्या बढ़ा कर छह की जाएगी। उन्होंने नवीन भवन, निर्माणाधीन एयर कानकोर्स, यात्री सुविधा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग की व्यवस्था जैसे अनेक बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया। प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष ट्रेनों के संचालन के सवाल पर जीएम ने कहा कि इस पर मंत्रालय को निर्णय लेना है। आवश्यकता पड़ी तो विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।

    वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी

    जीएम ने कहा कि अयोध्या कैंट स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जाएगा। उन्होंने अयोध्या कैंट, सालारपुर, अयोध्या जंक्शन एवं दर्शननगर स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाने वाली यात्री प्रबंधन की नीतियों तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा इस विषय में वैकल्पिक व्यवस्थाओं की क्रमवार जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डीआरएम डा. मनीष थपल्याल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।