विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चढ़ावा चोरी मामले में मुखर पूर्व मंत्री पवन पांडेय को मारने की धमकी, विदेश से आई कॉल के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Published: Tue, 07 Jul 2026 05:57 PM (IST)

पूर्व मंत्री पवन पांडेय को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुखर होने पर विदेश से जान से मारने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पवन पांडेय को राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धमकी मिली।

  2. धमकी विदेश से 12 डिजिट के मोबाइल नंबर से आई।

  3. निशिकांत दुबे के 'एक्स' पोस्ट पर सपा ने एफआईआर मांगी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिन्नू यादव से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता के एक्स पर पोस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी भी इसे लेकर फ्रंटफुट पर आ गई है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का इसे लेकर आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

वहीं, राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में सबसे मुखर पार्टी नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन को मिली जान से मारने की धमकी के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। यह धमकी पूर्व मंत्री को देश के बाहर के किसी मुल्क से दी गई है। धमकी वाले के मोबाइल नंबर समेत तहरीर नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय को पूर्व मंत्री पवन ने पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी में कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच सौंपा है।

12 डिजिट के नंबर से आई कॉल

तहरीर नगर कोतवाल को एफआइआर दर्ज कराने के लिए संबोधित है। पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी 966500275426 मोबाइल नंबर से दी गई है। पूर्व मंत्री ने बताया कि विदेश से यह काल होने से 12 डिजिट है। संटी तिवारी की तरफ से यह तहरीर दी गई है जिसमें पूर्व मंत्री के जीवन भय को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार टिन्नू यादव से 980 बार मोबाइल पर बात को फेक आइडी तैयार कर कूट रचित बताते हुए महानगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने भी एफआइआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

तहरीर में आरोप है कि फेसबुक, वाट्सएप,एक्स व इंस्ट्राग्राम में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत कई लोगों के नाम से भ्रामक पोस्ट का उल्लेख करते हुए इन सबके के विरुद्ध एफआइआर के लिए तहरीर दी है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि अगर प्रभावी कार्रवाई न की गई तो वे चुप नहीं बैठेंगे।