अयोध्या के GST उपायुक्त ने योगी के समर्थन में दिया इस्तीफा, अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद में ब्यूरोक्रेट्स की एंट्री
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विवादित मामले में अब ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल हो गए हैं। अयोध्या के जीएसटी उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ...और पढ़ें

HighLights
अयोध्या जीएसटी उपायुक्त ने योगी समर्थन में पद छोड़ा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में ब्यूरोक्रेट्स की एंट्री
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद नया मामला
जागरण संवाददाता, अयोध्या। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विवादित मामले में अब ब्यूरोक्रेट्स भी कूद पड़े हैं। अयोध्या के जीएसटी उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने सीएम योगी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जहां, एक ओर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में अपने पद से त्यागपत्र देकर हलचल मचा दी थी, वहीं अब अयोध्या से जीएसटी कमिश्नर के इस्तीफे के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जीएसटी उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह भावुक नजर आए। भरे हुए गले से मीडिया को बताया कि वह फोन पर अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। उन्हें यह प्रकरण बर्दाश्त नहीं हुआ। प्रशांत ने कहा, 'जिसका नमक खाते हैं, उसका फर्ज अदा करना चाहिए'।
प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को लिखे त्याग पत्र में 6 बिंदुओं में इस्तीफे का कारण बताया। विषय में सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन और अविमुक्तेश्वारनंद के विरोध में त्यागपत्र लिखा।
प्रशांत कुमार सिंह का रिजाइन लेटर-


यह भी पढ़ें- बरेली में धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री, निलंबन को बताया सुनियोजित साजिश, डीएम को चैलेंज!
