विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या की सड़कें-गलियां होंगी खूबसूरत, रामनगरी को ₹280.54 करोड़ से सजाने-संवारने में जुटा प्राधिकरण 

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:36 AM (IST)

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या पर्यटकों की पहली पसंद बनी है। शासन ने रामनगरी को सजाने-संवारने के लिए ₹280.54 ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. राम मंदिर के बाद अयोध्या पर्यटकों की पहली पसंद।

  2. ₹280 करोड़ से 40 विकास परियोजनाएं प्रगति पर।

  3. शहर की सड़कें, पार्क, गलियां होंगी आकर्षक।

विनोद यादव, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के बाद से देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रामनगरी बनी है। अब इसे सजाने और संवारने के लिए शासन ने खजाना खोल दिया है। अनुमित मिलने के बाद प्राधिकरण शहर की सड़कों, पार्कों, नालों व खेल मैदानों को चमकाने में जुटा है।

इन कार्यों को पूरा कराने के लिए लगभग 280 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की धनराशि से 40 परियोजनाओं का निर्माण चल रहा है। इसमें से कुछ को दीपोत्सव से पहले पूरा करने को लेकर भी अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच वार्ता चल रही है।

इन कार्यों के पूरा होने के बाद शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियां लोगों को आकर्षित करेंगी। इसके अलावा प्राधिकरण ने अब तक करोड़ों रुपये की लागत से अन्य 27 परियोजनाओं को पूरा कर लिया है।

इन परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 280 करोंड़ 54 लाख

डा. भीमराव अंबेडकर राज्य खेल संस्थान स्टेडियम मकबरा के सुंदरीकरण में चार कराेड़ 13 लाख 51 हजार, राजकीय पुस्तकालय का उच्चीकरण तीन करोड़ 23 लाख 16 हजार रुपये, अयोध्याधाम क्षेत्र की गलियों व लिंक मार्गों के निर्माण में 41 करोड़ 63 लाख 22 हजार, साकेतपुरी आवासीय योजना में मार्ग, नाली व प्रकाश में एक करोड़ 41 लाख 66 हजार, पार्कों का सुंदरीकरण दो करोड़ 88 लाख 56 हजार, पठान टोलिया से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश एक करोड़ 21 लाख 95 हजार, ट्रांसपोर्ट नगर पार्क के सुंदरीकरण में एक करोड़ 27 लाख 48 हजार रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। इसी तरह करोड़ो रुपये के कई और विकास कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें- त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

81180816

ये परियोजना हुईं पूरी

टेढ़ी बाजार, अमानीगंज व कौशलेश कुंज में पार्किंग, गुप्तारघाट व सूर्यकुंड में पार्किंग के साथ जनसुविधाओं का विकास, ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी मार्ग, स्ट्रीट लाइट, रामजन्मभूमि के निकट 181 गलियों में निर्माण, अयोध्या के आठ कुंडों का सुंदरीकरण, राम की पैड़ी में म्यूरल आर्ट का कार्य, चौदह व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्टोन वर्क, विश्रामालाय व शौचालय का निर्माण आदि सहित कई अन्य निर्माण पूर्ण हो चुका है।

गुणवत्तायुक्त निर्माण समय से पूर्ण कराने का प्रयास है। इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को विश्राम स्थल, आधुनिक यात्री सुविधाएं मिल सकेंगी।
अनुराज जैन, उपाध्यक्ष, एडीए