विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपोत्सव पर अयोध्या का सरयू घाट 30 लाख दीयों से जगमगाएगा, रामनगरी में भूमि पूजन संपन्न

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:46 AM (IST)

अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का भूमि पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अयोध्या में दसवें दीपोत्सव का भूमि पूजन, तैयारियां शुरू।

  2. अवध विश्वविद्यालय 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य।

  3. पिछले दीपोत्सव का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती स्वीकार।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में दसवें दीपोत्सव का भूमि पूजन कर आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और स्वयंसेवकों के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद मां सरयू का पूजन कर दीपोत्सव की सफलता की कामना की गई।

दसवें दीपोत्सव में सरयू तट पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे। विश्वविद्यालय एक बार फिर अपने ही बनाए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में है।

WhatsApp Image 2026-10-23 at 9.16.35 AM

नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया था। अब दसवें दीपोत्सव में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की चुनौती होगी। भूमि पूजन के साथ ही आयोजन की सफलता के लिए तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी