Ayodhya Deepotsav 2026 Live: अयोध्या दीपोत्सव आज, 30 लाख दीयों से रोशन होंगे सरयू के 56 घाट
Ayodhya Deepotsav 2026 Live: अयोध्या में शनिवार को राम मंदिर में दीपोत्सव का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

Ayodhya Deepotsav 2026 Live Blog
Ayodhya Deepotsav 2026 Live| अयोध्या। त्रेता युग का प्रसंग शनिवार को रामकथा पार्क के मंच पर एक बार फिर से जीवंत होगा। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से अयोध्या लौटने पर प्रभु श्रीराम की अगवानी और राज्याभिषेक कर उनकी आरती उतारेंगे। इसी के साथ सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर अयोध्या संपूर्ण विश्व को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वैभव का संदेश देगी।
नीचे पढ़ें दीपोत्सव 2026 के लाइव अपडेट्स और मनमोहक तस्वीरें-
पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से पहुंचे 'भगवान राम'
14 वर्ष के वनवास के बाद सीता जी, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से भगवान राम अयोध्या में राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खाद्य,रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक देव प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अभय सिंह, विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने भगवान के स्वरूप की अगवानी की।
रामायणकालीन प्रसंग दिखाने काे तैयार एलईडी

उत्सव की पहली सीढ़ी पार

शुक्रवार शाम तक निर्धारित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीपों को बिछाया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्सव की पहली सीढ़ी पार की गई। शाम होते ही दीपोत्सव स्थल भव्यता देखते ही बन रही थी। रोमांचकारी विभिन्न शो आकर्षण का केंद्र रहे।
रावण जटायु युद्ध का मनोहारी चित्रण

भव्य झांकी की झलक

साकेत महाविद्यालय से निकली झांकी

साकेत महाविद्यालय से निकली झांकी में प्रस्तुति देते कलाकार: जागरण
पहली बार दीपोत्सव में 151 वर्ष पुरानी रामलीला का मंचन
2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से आसमान में रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा। रामकथा पार्क के निकट 220 टन बालू से निर्मित विशाल राम दरबार की प्रतिकृति भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। पहली बार दीपोत्सव में 151 वर्ष पुरानी साहबगंज रामलीला का मंचन होगा।
56 घाटों पर सज्जित किए गए 30 लाख से अधिक दीये
रामायणकालीन प्रसंगों पर सजीं, विरासत के गौरवगान के साथ विकास की दमक बिखेरने वालीं 21 झांकियां श्रद्धालुओं के मन को झंकृत करेंगी। राम राज्याभिषेक के बाद शाम को राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर सज्जित किए गए 30 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित होंगे।
उत्सव को विशिष्ट स्वरूप देंगे जगमगाते घाट
दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट, रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां, लेजर-शो, ड्रोन-शो और रामकथा की भावपूर्ण प्रस्तुतियां उत्सव को विशिष्ट स्वरूप देंगी।
समारोह का हिस्सा बनेंगे माननीय
सीएम योगी के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान सहित कई विधायक व भाजपा पदाधिकारी समारोह का हिस्सा बनेंगे।
राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ
मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
