Ayodhya Bus Accident: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस पोल से टकराई, एक यात्री की मौत; 32 घायल
अयोध्या के भेलसर चौराहे पर गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर फुटब्रिज के पोल से टकरा गई। हादसे में गोरखपुर निवासी अमित शर्मा (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 32 यात्री घायल हो गए। 19 गंभीर घायलों को दर्शननगर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया।

जागरण संवाददाता, रुदौली (अयोध्या)। गोरखपुर से दिल्ली यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस भेलसर चौराहे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर फुटब्रिज पर लगे पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में गोरखपुर के रहने वाले एक यात्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर 19 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर तत्काल दर्शननगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश यात्री नेपाल, गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
रविवार रात हुआ हादसा
हादसा रविवार की रात डेढ़ बजे हुआ। भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी के अनुसार डबल डेकर बस नंबर बीआर 28 पी 5076 गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे फुटब्रिज पर लगे पोल से टकराकर हाईवे पर ही पलट गई।

इस हादसे में गोरखपुर जिले के शाहपुर के असुरन चौराहा निवासी 28 वर्षीय अमित शर्मा की मौत हो गई। घटना होते ही चीख पुकार मच गई। भेलसर गांव के हाइवे किनारे घरों में रहने वाले बचाव के लिए दौड़े। हादसे के बाद अयोध्या से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया।

प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य सहित पुलिस बल ने जेसीबी मशीन से बस को हाईवे से उठाकर अलग किया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक हाइवे जाम रहा। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि चालक का नाम पता अज्ञात है। अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
घायलों का नाम-पता
- प्रमोद चौहान - परागपुर महाराजगंज
- तेजस्वी चौहान - परागपुर महाराजगंज
- अमित कुमार सैनी - सिद्धार्थ नगर
- नेहा चौरसिया - सिद्धार्थनगर
- कार्तिक मिश्र- गोरखपुर
- मनीष कुमार - गोरखपुर
- सोहानी- बेलवा कुशीनगर
- भोला- अलीगढ़
- गजेंद्र कुमार - कुशीनगर
- मिथिलेश शुक्ल- गोरखपुर
- रवि प्रताप- महाराजगंज
- नीतीश विश्वकर्मा- सुमई बिहार
- मन्नी सिंह - अलीगढ़
- साहिल - कुशीनगर
- राजेंद्र गौंड- कुशीनगर
- बदामी देवी- गोपालगंज
- रविंद्र शाह- गोपालगंज
- मुन्नालाल- अलीगढ़
- लक्ष्मण प्रसाद- अलीगढ़
- बबिता- देवरिया
- व्यास चौहान - देवरिया
- संध्या खरवार- सीवान बिहार
- सुमित - सीवान बिहार
- समीम खान - गोरखपुर
- दानबहादुर- नेपाल
- कीर्ति पुन थापा - नेपाल
- केविन - नेपाल
- बिपिन चंद्र पांडेय- देवरिया
ये भी पढ़ें -

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।