विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या की तीन पंचायतों में 72.33 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, अधिकारियों को निर्देश जारी

Published: Fri, 31 Jul 2026 07:53 PM (GMT+05:30)

अयोध्या की तीन ग्राम पंचायतों में 72.33 लाख रुपये की लागत से नए अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. तारुन की तीन पंचायतों में बनेंगे नए अंत्येष्टि स्थल।

  2. कुल 72.33 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।

  3. ग्रामीणों को मिलेगी साफ-सुथरी और सुरक्षित शवदाह सुविधा।

संवाद सूत्र, तारुन (अयोध्या)। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खंड तारुन की तीन ग्राम पंचायतों में नए अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जारी किया हैं।

विकास खंड तारुन की भदारखुर्द, खपराडीह एवं पूरबपट्टी ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल विकसित किया जाएगा। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.11 लाख रुपये व्यय किया जाएगा। इस तरह तीनों स्थलों पर कुल 72.33 लाख रुपये खर्च होंगे।

आदेश में कहा गया है कि विकास खंड स्तर के कंसल्टिंग इंजीनियर से प्रत्येक स्थल का प्राक्कलन तैयार कराकर उसकी तकनीकी स्वीकृति ली जाय। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पूरी पत्रावली जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई जाय, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि इन स्थलों के बनने से ग्रामीणों को शवदाह के लिए साफ-सुथरी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित जगह मिलेगी। बरसात एवं अन्य मौसम में होने वाली दिक्कतें भी कम होंगी। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि का मापांकन करके आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- अब परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का भी होगा सेफ्टी ऑडिट, यूपी में 2250 विशेषज्ञ संभालेंगे कमान