विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या चुनरी यात्रा में 20 हजार महिलाओं को दी जाएगी साड़ी, श्रद्धालुओं को लाने के लिए वाहन की भी रहेगी व्यवस्था

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:11 PM (IST)

विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में 12 अक्तूबर को मां कामाख्या धाम में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। ...और पढ़ें

आयोजन समिति के साथ विधायक ने की बैठक।

आयोजन समिति के साथ विधायक ने की बैठक।

HighLights

  1. 12 अक्तूबर को मां कामाख्या धाम में 251 मीटर चुनरी यात्रा।

  2. विधायक रामचंद्र यादव ने यात्रा को सफल बनाने के निर्देश दिए।

  3. 20 हजार महिलाओं को साड़ियां मिलेंगी, वाहनों की भी व्यवस्था।

संवाद सूत्र, बाबा बाजार। 12 अक्तूबर को प्रस्तावित 251 मीटर चुनरी यात्रा को लेकर विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को नगर पंचायत मां कामाख्या धाम स्थित गेस्ट हाउस में आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक ने कार्यकर्ताओं को यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए और भव्य व सफल बनाने की अपील की।

विधायक ने बताया कि 12 अक्तूबर को सुबह नौ बजे नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के ग्राम हरिहरपुर से 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा शुरू होगी। करीब पांच किलोमीटर की यात्रा के बाद मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर माता को चुनरी अर्पित की जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं और अन्य भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में विधायक की ओर से महिलाओं को करीब 20 हजार साड़ियों का वितरण भी किया जाएगा। रुदौली विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों से श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, अरविंद शास्त्री, बाबा कप्तान गिरी, निर्मल शर्मा, पुजारी मनोज मिश्र, मंदिर कमेटी के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- श्रीराम भक्ति से राष्ट्रसेवा तक, निष्काम कर्मयोगी अशोक सिंघल जी के जीवन की प्रेरक गाथा