डेंगू से युवक की मौत, गांव में कई बीमार
संवादसूत्र रुरुगंज एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहबा के मजरा चंहैया जाटवान मे
संवादसूत्र, रुरुगंज: एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहबा के मजरा चंहैया जाटवान में फैली गंदी के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ गए है। डेंगू की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई बीमार है जो निजी अस्पताल में इलाज करा रहे है। ग्रामीण काफी सहमें है और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश भी है। बीमारी फैलने की सूचना से विभाग अंजान भी है।
चंहैया जाटवान निवासी एक 20 वर्षीय युवक को शुक्रवार को बुखार आया था, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद स्वजन उसको लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। प्लेटलेट्स कम होने पर हालत में सुधार न हो पाने पर युवक को सैफई रिफर कर दिया गया। मंगलवार की देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही गांव में कई लोग भी बुखार चपेट में है। गांव में चारो तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्वास्थ्य विभाग व जनपद के अधिकारियों को फोन से सूचना दी गई लेकिन कई सुनवाई नहीं हुई।
डेंगू बुखार का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। बुधवार तक बहबा ग्राम पंचायत में दो दर्जन से अधिक लोगो मे डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 16 पुरुष व 7 महिलाएं शामिल है। इनमें कई मरीजो का प्राइवेट अस्पतालों व कुछ का सरकारी संस्थानों में इलाज जारी है कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। कई मरीज बाहर इलाज कराने को मजबूर है। एडीओ पंचायत विमल कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नही है, मामला स्वास्थ्य विभाग का है। जानकारी करते हैं।