Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, डीएम ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, औरैया : बीती रात से अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। सुबह नदी का

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 04:24 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 04:24 PM (IST)
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, डीएम ने लिया जायजा
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, डीएम ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, औरैया : बीती रात से अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। सुबह नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने जायजा लिया और विभाग को निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

बरसात होने के बाद नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। फिर अचानक दो दिन पहले यमुना का जलस्तर 100 के नीचे पहुंच गया। जिससे विभाग व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। इसके बाद रविवार की रात अचानक यमुना का जलस्तर 10 मीटर से भी अधिक बढ़ गया। जिससे विभाग अचरज में पड़ गया। मामले की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को दी। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्र मौके पर पहुंचे और जलस्तर का जायजा लिया। साथ ही विभाग के कर्मियों से जानकारी भी ली। बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन में खलबली मची हुई है। जिलाधिकारी कार्यालय से पल-पल की जानकारी ली जा रही है। विभाग की मानें तो चेतावनी से महज 1 मीटर व खतरे के निशान से दो मीटर पानी दूर है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी जनक महतो ने बताया की चेतावनी 112 मीटर पर और खतरा 113 पर है। उन्होंने बताया कि सुबह जलस्तर 111 के करीब पहुंच चुका है। हर घंटे 30 से 35 सेमी. बढ़ रहा जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग की मानें तो यमुना का जलस्तर स्तर इस वर्ष के सबसे ज्यादा निशान पर चल रहा है। यही नहीं सोमवार के जलस्तर ने कई साल के रिकार्ड भी तोड़ दिए हैं। विभाग की मानें तो हर घंटे करीब 40 सेमी बढ़ रहा है। विभाग के कर्मी लगातार मौके पर हैं। अंतिम संस्कार करने वालों को हिदायत

शहर के किनारे से निकली यमुना नदी के किनारे रोजाना काफी संख्या में लोंगों का अंतिम संस्कार किया जाता है। नदी का जलस्तर व बहाव तेज होने के चलते उन्हें पास न जाने की हिदायत दी गई है। जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.