Move to Jagran APP

फिर उफनाई यमुना, जलस्तर चेतावनी बिदु के करीब

जागरण संवाददाता औरैया/अजीतमल कोटा बैराज से करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी चंबल में छोड

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:22 AM (IST)
फिर उफनाई यमुना, जलस्तर चेतावनी बिदु के करीब
फिर उफनाई यमुना, जलस्तर चेतावनी बिदु के करीब

जागरण संवाददाता, औरैया/अजीतमल: कोटा बैराज से करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी चंबल में छोड़े जाने से यमुना में दोबारा बाढ़ आ गई है। पांच सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार की शाम यमुना का जलस्तर चेतावनी बिदु के करीब पहुंच गया। अजीतमल से कई गांव का संपर्क टूट गया है। बाढ़ के कारण कई विद्यालय बंद रहे।

loksabha election banner

बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर 107.17 था। बुधवार की शाम तक अचानक पानी आने से यमुना उफान मार गई और गुरुवार की शाम तक यमुना का जलस्तर 111.70 पर पहुंच गया। चेतावनी बिदु 112 सेमी पर है और 113 सेमी पर खतरे का निशान। चेतावनी बिंदु पार होने की संभावना दिख रही है। उधर अजीतमल तहसील मुख्यालय के लिए बाबरपुर कस्बे से गौहानी कला को जोड़ने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी भर चुका है। गांव में तैनात कोई भी कर्मचारी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में तैनात अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंच सके। जिससे विद्यालय बंद हो गए हैं। उपजिलाधिकारी राशिद अली खान ने बताया कि बाढ़ की सम्भावना को देखते हुये बाढ़ चौकियों से स्थित पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपने मवेशी और बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखने को कहा गया है। सम्पर्क मार्ग पर पानी भर जाने और गौहानी खुर्द होकर जाने वाले बीहड़ी ऊबड़ खाबड़ कच्चे मार्ग पर बरसात और गड्ढों के चलते निकलने में परेशानी हो रही है। फिलहाल अभी स्थिति नियंत्रण में है। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि संपर्क मार्ग ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। जिससे गांव से संपर्क कटने की समस्या खत्म होगी। सैकड़ों बीघा फसल फिर जलमग्न

अयाना: यमुना नदी के किनारे बसे शिखरना, फरिहा, बीझलपुर, मिसुरपुरा, भरतौल, सढरापुर, जुहीखा, बरबटपुर, असेवटा, नगला महेवा आदि गांवों में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। लेखपाल मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ से लगभग 45 हेक्टेयर (185 बीघा) फसल नष्ट हुई है। अन्य जगह का भी आकलन किया जा रहा है। बोले जिम्मेदार

कोटा बैराज से पानी छोड़ने से समस्या हुई है। गुरुवार रात में जलस्तर बढ़ने का क्रम रुकने की संभावना है। जलस्तर चेतावनी बिदु को पानी पार नहीं कर पाएगा। शुक्रवार से जलस्तर सामान्य होने की संभावना है।

दीपक कुमार, जेई केंद्रीय जल आयोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.