Move to Jagran APP

योजनाओं के लाभ के लिए आगे आएं महिला श्रमिक

जागरण संवाददाता औरैया शहर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:07 AM (IST)
योजनाओं के लाभ के लिए आगे आएं महिला श्रमिक
योजनाओं के लाभ के लिए आगे आएं महिला श्रमिक

जागरण संवाददाता, औरैया : शहर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार कार्यक्रम हुआ। जिले की महिला श्रमिकों को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री का उद्बोधन सुनाया गया। गूगल एप से महिलाओं से सीधी वार्ता कर मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी हासिल की।

loksabha election banner

रविवार को श्रम कार्यालय पर गूगल एप पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए उनकी सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रत्येक नारी हमारी बहन, मां व बेटी है। महिलाओं को क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्वावलंबी बनाया जाएगा। उन्हें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंच रहा है या नहीं। इसकी हकीकत जानने के लिए उन्होंने एप के जरिए लाभार्थी श्रमिक महिलाओं से सीधे वार्ता की। उनके पूछे जाने पर महिलाओं ने बताया कि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे बैंक खाते में धनराशि प्राप्त हो गई है। सेवायोजन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण में अग्रिम आदेशों तक कोई भी शुल्क देय नहीं है। उन्होंने महिला श्रमिकों को पंजीयन व अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.