संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
संवादसूत्र दिबियापुर थाना क्षेत्र उमरी पंचायत के मजरा नंदपुर मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्ि
संवादसूत्र, दिबियापुर: थाना क्षेत्र उमरी पंचायत के मजरा नंदपुर मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पति का कहना है सास से लड़ाई के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकशी की है।
नंदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय किरन पत्नी सुदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतका की मां अन्नपूर्णा व भाई अशोक सिंह पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह बड़ी बहन के यहां से लौट रहे थे तभी घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पूछतांछ की। जिस पर सुदीप ने बताया कि घर में झगड़ा हो गय था,इसके बाद उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली थी। मृतका एक दस वर्षीय पुत्री नंदिनी चव सात वर्षीय पुत्र श्याम का रो रो कर बुरा हाल था। प्रभारी थानाध्यक्ष निर्भय चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत का तथ्य निकलकर सामने आएगा। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।