युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के प्रति भी करें जागरूक
जागरण संवाददाता, औरैया: युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक ह
जागरण संवाददाता, औरैया: युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। यह बात रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कही। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में आयोजित अटल क्रिकेट कप के समापन कार्यक्रम में पहुंची। अंतिम दिन तिलक स्टेडियम में तीन मैच खेले गए। पहला मैच डा. भीमराव आंबेडकर द्वितीय एवं अटल इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें अटल इलेवन विजयी रही। दूसरा मैच भगत ¨सह इलेवन व सरदार पटेल इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें भगत ¨सह इलेवन विजयी रही। फाइनल मैच भगत ¨सह इलेवन व अटल इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें दोनों लोग द्वारा बराबर रन बनाए गए। जिस कारण सुपर ओवर खेला गया। जिसमें भगत ¨सह इलेवन को विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रतिभागियों को प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, लोकसभा संयोजक श्रीकांत पाठक, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, सदर विधायक रमेश दिवाकर के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं विजेता टीम को सभी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदीजी का मिशन खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया के तहत सारे देश के युवाओं को खेल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। श्रीकांत पाठक ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने देश के युवाओं की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके परिणाम स्वरूप देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व खेलों में कम रहा है। जब से मोदी जी की सरकार बनी है। हर दिशा में खेलो के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया गया है। जिसके चलते भारत ने इस बार कई स्वर्ण पदक जीते है। इस दौरान मुख्य रूप से अर्पित तिवारी, अशोक पाल, लल्ला शर्मा, विनोद दुबे, मनीष भारतीय, सूरज गुप्ता, प्रशांत अवस्थी, बीनू शुक्ला, दीपक पुरवार, गौरव पोरवाल, सोनू शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।