सदाचारी जीवन ही प्रभु की ओर पहला कदम
जागरण संवाददाता औरैया शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोविद सिंह का प
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोविद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रधान गुरुचरन सिंह ने कथा में बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोविद सिंह के जीवन से एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना हमें यह सिखाती है कि कैसे हमें दूसरों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। उनके जीवन के कई वाकये हमें सिखाते हैं कि हमें सभी के प्रति चाहे वह हमारे परिवार, मित्र, अनजान व्यक्ति या दुश्मन ही क्यों न हों। यहां तक कि पेड़ पौधे और जानवरों आदि के लिए अपने अंदर प्रेम व दया की भावना को जागृत करना होगा। प्रकाश पर्व पर बुधवार को बच्चों का कवि दरबार व समाज के बारे में क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह व देर शाम तक सबद कीर्तन भाई दीप सिंह व भूपिदर सिंह ने प्रस्तुत किए। गुरुद्वारा में कीर्तन भजन के साथ लंगर का आयोजन किया गया। समाज के सभी लोगों ने माथा टेककर देश व दुनिया के कल्याण के लिए अरदास लगाई। इस मौके पर जगदीप सिंह, हरमिदर सिंह, गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह, भूपिदर सिंह, मंगी बाबू, गुरुचरन सिंह रेशू, हनी आदि मौजूद रहे। बिधूना में भी पर्व श्रद्धा एवं सादगी से मनाया गया। कमेटी के प्रबंधक अवतार सिंह ने प्रसाद वितरण किया। सबद कीर्तन के आयोजन के बाद लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर परमजीत सिंह, रवि सिंह, राजीव कुमार, पवन कुमर, जसप्रीत कौर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।