ग्राम प्रधानों ने कंप्यूटर आपरेटर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
अछल्दा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों आपरेटर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
ग्राम प्रधानों ने कंप्यूटर आपरेटर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
जागरण संवाददाता, औरैया: अछल्दा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की। शिकायती पत्र देकर ब्लाक कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अछल्दा ब्लाक की सेऊपुर, रामपुर वैश्य, सल्हूपुर, मिरगावा आदि ग्राम पंचायत के प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनिल कुमार सिंह से मिला। प्रधानों ने बताया कि ब्लाक कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर प्रधानों से गलत तरीके से धन की उगाही करता है। रुपये न देने पर आपरेटर द्वारा कार्य न करने के साथ ही प्रधानों के साथ अभद्रत भाषा का प्रयोग किया जाता है। इससे वह लोग परेशान है। शिकायत करने की बात कहने पर आपरेटर द्वारा धमकी दी रही है कि स्थानांतरण के अलावा कुछ नहीं होगा। प्रधानों ने मामले की जांच कराने और दोषी कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए है।