विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस के C-6 कोच की खिड़की का शीशा टूटा, पत्थरबाजी की आशंका, घटना के बाद रोकनी पड़ी ट्रेन

Published: Thu, 09 Apr 2026 10:40 PM (IST)

गुरुवार सुबह आगरा से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-6 कोच की खिड़की का शीशा घसारा-अछल्दा स्टेशन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, अछल्दा (औरैया)। घसारा-अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह आगरा से वाराणसी जा रही ट्रेन संख्या 20176 वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-6 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया।जिस वजह से यात्री सहम गए। कोच में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एस्कार्ट सजग हो गया। हादसे के बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

फफूंद स्टेशन से आरपीएफ व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पहुंची। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। आशंका जताई गई कि किसी ने पत्थर फेंका है। एक मिनट ट्रेन रुकने के बाद गंतव्य को रवाना हो गई। हालांकि, फफूंद आरपीएफ प्रभारी एनके यादव ने ट्रेन के न रुकने की बात कही। एस्कार्ट से जानकारी की गई तो पता लगा कि पहले से खिड़की की शीशा क्षतिग्रस्त नहीं था।

आगरा से वाराणसी जा रही थी ट्रेन

ट्रेन संख्या 20176 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह आगरा से वाराणसी जा रही थी। इटावा से निकलने के बाद ट्रेन घसारा-अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, तभी तेज आवाज के साथ सी-छह कोच का शीशा टूट गया। इस पर सफर कर रहे यात्री सहम गए। वह समझ नहीं सके कि क्या हुआ।

ट्रेन में तैनात आरपीएफ ने जानकारी की। कोच से नीचे देखा तो उन्हें कोई नजर नहीं आया। रेल संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लोको पायलट ने ट्रेन के कोच को जांचने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। एक मिनट बाद ट्रेन चलाई। संदेह जताया जा रहा कि किसी अज्ञात ने कोच पर पत्थर फेंका होगा। जिसके लगने से पहले से खराब शीशा टूट गया।

परिचालन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी पर फफूंद और अछल्दा से जीआरपी व आरपीएफ पहुंच गई। आरपीएफ के एएसआइ दिनेश सिकरवार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। रेलवे लाइन के आसपास छानबीन की गई। पत्थर फेंके जाने की घटना से इन्कार किया।