Move to Jagran APP

एक नारी के सशक्त होने से संभलते हैं दो परिवार : डीएम

जागरण संवाददाता, औरैया : महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उत्थान व सरकार की योजनाओं की जानक

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:06 PM (IST)
एक नारी के सशक्त होने से संभलते हैं दो परिवार : डीएम
एक नारी के सशक्त होने से संभलते हैं दो परिवार : डीएम

जागरण संवाददाता, औरैया : महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उत्थान व सरकार की योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए एक माह तक चलने वाले महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान का शुभारंभ लखनऊ में किया। जिसका सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया।

loksabha election banner

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्र की मौजूदगी में प्रसारण दिखाया गया। अभियान के शुभारंभ के दौरान महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की उज्जवला, जनधन, आहिल्यावाई कन्या निश्शुल्क, वूमेन हेल्प लाइन, विधवा पेंशन, प्रधनमंत्री मातृत्व लाभ, एंटी रोमियो स्क्वायड, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को लेकर विकास खंडों की उपस्थित महिलाओं में काफी उत्सुकता देखने को मिली। यह अभियान 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इसका उददेश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। सभी ने प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की एवं एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की बहुत ही हितैषी है। पिछली सरकारों की अपेक्षा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ी है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान सरकार का यह अभियान इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओं सबल होने से मायका और ससुराल दोनों सशक्त होगें। जनपद में महिलाएं समूह बनाकर स्वरोजगार अपना रही हैं। इन महिलाओं के द्वारा जनपद के 52 में से 40 गांव कुपोषण मुक्त हुए हैं। इसमें सरकारी महिला अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा योजनाओं जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी ¨सह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने 1090,181 जैसे कई आपातकालीन नंबर शुरू किए हैं। कोई महिला अपने साथ हुए अपराध की शिकायत कर सकती है। जिसका तुरंत संज्ञान लिया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया जा रहा है। स्वस्थ्य महिलाएं ही सशक्त होंगी। कार्यक्रम में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं, महिला सामाख्या सहित स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.