यमुना तट पर कराया दो अंत्येष्टि स्थलों का लोकार्पण
जागरण संवाददाता औरैया जिले के प्रमुख समाज समाजसेवी संगठन संवेदना ग्रुप सेवा न्यास द्वारा विभिन्न
जागरण संवाददाता, औरैया : जिले के प्रमुख समाज समाजसेवी संगठन संवेदना ग्रुप सेवा न्यास द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जन सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक कदम और आगे बढ़ते हुए संवेदना ग्रुप द्वारा दिवंगतजनों के अंतिम संस्कार में आने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं विभिन्न बिदुओं को ²ष्टिगत रखते हुए दो अंत्येष्टि स्थलों को निर्मित करा कर उन्हें लोकार्पित किया गया।
बुधवार को सुबह तड़के ही संवेदना ग्रुप के समस्त सदस्य यमुना तट शमशान घाट पर पहुंच गए। जिनकी मौजूदगी में यह लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मनोज अवस्थी द्वारा पूजन कर अंत्येष्टि स्थलों को नगर को यमुना मैया के चरणों में निर्मित कर समर्पित किया गया। यह संगठन की एक अनूठी पहल है। संगठन द्वारा पहले भी लगभग पिछले एक वर्ष से अनवरत निश्शुल्क भोजन बैंक, प्रसादम जरूरतमंद, छात्रों के लिए निश्शुल्क पुस्तक बैंक, दिवंगत जनों की सम्मानजनक अंतिम यात्रा के लिए विशिष्ट मुक्तिधाम रथ सेवा, निशुल्क पुस्तक बैंक, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, निश्शुल्क प्याऊ, गौरैया संरक्षण जैसी कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन अंत्येष्टि स्थलों की की रूपरेखा संगठन के संस्थापक सक्षम सेंगर एडवोकेट एवं अनुपम पोरवाल ने पिछले 1 वर्ष से बना रखी थी। अनुपम पोरवाल ने बताया की आगे भी संगठन द्वारा शमशान घाट पर इस प्रकार के निर्माण कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता, सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, डॉ. एसएस परिहार, सक्षम सेंगर, अनुपम पोरवाल, संजीव गुप्ता, गुरमीत सिंह कालरा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।