गुरुहाई की टूटी सड़कें बनी मुसीबत
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर की इटावा रोड पर जिला अस्पताल से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर की इटावा रोड पर जिला अस्पताल से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के सामने मोहल्ला गुरुहाई है। चौदह सौ लोगों की आबादी वाले इस मोहल्ले में पूर्व में विकास कार्य तो कराए गए। इसके बाद भी समस्याएं कम नहीं हैं। मोहल्ले में आम लोगों के साथ कई खास भी रहते हैं। इसके बावजूद मोहल्ले की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
मोहल्ले की समस्याएं
गुरुहाई मोहल्ले में घुसने पर इंटरला¨कग सड़कें व नालियां तो बनी दिखती है, लेकिन पानी की सप्लाई दुरुस्त करने के नाम पर सड़कों को जगह-जगह खोद कर बार-बार पाइप लाइन बिछाई गई है। जल निगम की इस कारस्तानी के चलते कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। इसके चलते लोगों को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले में जलापूर्ति तो दुरुस्त है, लेकिन कई हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में उन्हें सप्लाई वाला गंदा पानी उन्हें पीना पड़ता है। इसके अलावा सफाई कर्मचारी न आने से मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी फैली है। नालियां जर्जर हो गई हैं तथा उनकी सफाई न होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते मोहल्ले में सड़ांध फैली है। गर्मी में लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सड़ांध से लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। नालियों में भरे गंदे पानी से उनमें मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। उन्होंने पालिका प्रशासन से समस्याएं दूर कराने की गुहार लगाई है। मोहल्ले वासियों का दर्द
अशोक कुमार पोरवाल ने बताया कि टूटी सड़कों से बारिश के दौरान बहुत ज्यादा समस्या होती है। बाइक सवार व पैदल यात्री अक्सर गिर कर घायल हो जाते हैं। पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते कई बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया है। सौरभ का कहना है कि गंदगी से मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा है। कभी कभार पालिका प्रशासन फा¨गग करा देता है। इसके चलते मच्छर नष्ट नहीं होते और लोगों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। उन्होंने समय-समय पर फा¨गग कराने की मांग की है। राहुल बताते हैं कि पालिका प्रशासन ने मोहल्ले में खराब पड़े हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराए हैं। कई बार हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इससे पेयजल की समस्या है। शिकायत के बावजूद इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। संजू राठौर ने बताया कि मोहल्ले में कई विकास कार्य कराए गए हैं। समय बीतने के साथ कभी-कभी कुछ समस्याएं हो जाती है। इनके लिए पालिका प्रशासन से शिकायत की जाती है। कुछ समस्याएं दुरुस्त करा दी गई हैं तथा कुछ को जल्द दुरुस्त कराने का भरोसा मिला है। क्या कहते हैं जिम्मेदार
सभासद राशिद पेंटर ने बताया कि मोहल्ले की समस्याओं के बारे में वह समय-समय पर नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को अवगत कराते रहते हैं। इस समय मोहल्ले की जो समस्याएं हैं, उन्हें जल्द ही पालिका प्रशासन के सामने रख कर उनका समाधान कराया जाएगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जल निगम ने दोबारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी है। यहां लगे हैंडपंप रिबोर पर हैं। दोनों समस्याओं के लिए जल निगम जिम्मेदार है। इनके समाधान के लिए जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।