खानपुर पर बना यातायात पुलिस बूथ
जागरण संवाददाता औरैया पुलिस अधीक्षक सुनीति ने आदेश खानपुर चौराहे पर यातायात पुलिस सह
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, औरैया :
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने आदेश खानपुर चौराहे पर यातायात पुलिस सहायता बूथ बनाया गया है। शुक्रवार को नव निर्मित यातायात पुलिस सहायता बूथ का अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को निगरानी करने में सहायता मिलेगी। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी/कर्मगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षरोपण किया गया तथा सभी से अपील की गई कि वृक्ष हमारी अमूल्य निधि है। हम सभी को वृक्ष लगाकर इनकी सुरक्षा करनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें