वेस्ट प्लास्टिक से बनेंगी जिले की तीन सड़कें
जागरण संवाददाता औरैया अब वेस्ट हो चुका प्लास्टिक भी काम का होगा। इससे जिले की तीन सड़के
जागरण संवाददाता, औरैया: अब वेस्ट हो चुका प्लास्टिक भी काम का होगा। इससे जिले की तीन सड़के वेस्ट प्लास्टिक से बनाने की तैयारी है। इसमें दो प्रांतीय खंड और एक निर्माण खंड द्वारा बनाई जाएगी। इनके निर्माण को लेकर पीडब्लूडी के अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था जिसको हरी झंडी मिल गई है, 1.40 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ए के जाटव ने बताया कि प्लास्टिक के मानव जीवन पर दुष्प्रभाव है। वेस्ट का प्रयोग कर सडकें बनाई जाएगी। जिससे इनका सदुपयोग हो सकेगा। वेस्ट से सड़को के निर्माण के लिए तीन सड़कें प्रस्तावित हैं। वेस्ट से बनाई जाने वाली सड़को की लागत डामर की सड़कों से कम होती है। वेस्ट प्लास्टिक के लिए नगर निकायों से मदद ली जाएगी। निकायों द्वारा उपलब्ध कराई गई वेस्ट प्लास्टिक से सड़क बनाई जाएगी। वहीं वेस्ट से बनाई जाने वाली सड़कों की एक विशेषता यह भी है कि वेस्ट से बनाई सड़क पर बारिश का असर नहीं होता है। जबकि डामर से बनाई जाने वाली सड़क पर बरसात में पानी पड़ते ही गड्ढे होने लगते हैं। कैसे बनेगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सड़क बनने के लिए वेस्ट पॉलीथिन और डब्बों को धुलने के बाद उसे मशीन में डालकर 165 डिग्री सेल्सियस में गर्म किया जाता है। 30 सेकेंड में प्लास्टिक पिघल जाता है। फिर पत्थर और गर्म तारकोल को इसमें मिलाया जाता। मिश्रण तैयार होने के बाद सड़क में बिछाया जाता है। वेस्ट से बनाई सड़को पर बरसात में गड्ढे नहीं होगें। इन मार्गो पर होना है काम:
-एनएच-2 निगड़ा बखरिया होते हुए मुरादगंज फफूंद मार्ग
-शेरगढ़ मार्ग के 313 किमी. मे से समरथपुर मार्ग
- बिधूना से सहार मार्ग