औरैया में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पर दुष्कर्म का मुकदमा
औरैया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव कल्लू व सपा नेता मान सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
औरैया (जेएनएन)। एक महिला ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव कल्लू व सपा नेता मान सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़त महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें: जीजा ने किया साली से दुष्कर्म, पत्नी को दूसरों के हवाले किया
महिला ने तहरीर में बताया कि उसका पति युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव कल्लू के यहां काम करता है। छह अगस्त को वह अपने पति से मिलने व रुपये लेने के लिए सुधीर के दिबियापुर स्थित आवास पर गई थी। वहां पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व सपा नेता मान सिंह भी मौजूद थे। सुधीर ने उसे अपने कमरे में बुलाकर बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने उसके पति को रुपये लेकर शराब व नाश्ता लाने के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:योगी देखने जा रहे उत्तर प्रदेश की उफनाती नदियों के बीच फंसे लोगों का हाल
पति के जाने के बाद सुधीर यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो राजवीर यादव व मान सिंह यादव ने उसका मुंह बंद कर लिया और तमंचा लगा दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद सुधीर यादव कल्लू ने राजवीर व मान सिंह के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। उन लोगों ने उसे रुपये देकर कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसके पति को जान से मार देंगे। इसके बाद वह वहां से अपनी जान बचाकर निकल आई। वह दो दिन तक भय में बनी रही। आज देर शाम महिला ने दिबियापुर थाने पहुंचकर तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
यह भी पढ़ें:योगी सरकार में किसानों का बिजली बिल 180 की बजाय अब 600 रुपए