मालगाड़ी से झारखंड जा रहे 62 लोगों को उतारा
मालगाड़ी से झारखंड जा रहे 62 लोगों को उतारा
संवाद सूत्र दिबियापुर: फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से 62 यात्रियों को स्टेशन पर उतारा गया। ये सभी मालगाड़ी में छिपकर अलीगढ़ से झारखंड जा रहे थे। सभी की थर्मल स्क्रीनिग की गई। सामान्य मिलने पर दिबियापुर पुलिस ने सभी को खाना खिलाया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से बाद कर सभी को औरैया के पांडेय गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम में भेज दिया गया।
गुरुवार कि सुबह अलीगढ़ से झारखंड जा रही मालगाड़ी में अलीगढ़ से ही 62 यात्री चुपचाप बैठ गए। यह लोग झारखंड के थे और दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे।जानकारी होने पर मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया और मालगाड़ी की तलाशी ली। 62 लोग सवार थे। स्टेशन अधीक्षक अर्जिन लाल ने पुलिस व डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। पुलिस व डॉक्टरों की टीम स्टेशन पर पहुंच गई और उतारे गए सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग को गई जिसमें सभी सामान्य पाए गए। पुलिस ने सभी को खाना खिला। प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 62 लोगों को औरैया के शेल्टर होम में भेज दिया गया है।