सजाई गई मां ब्रह्मचारिणी की सजीव झांकी
जागरण संवाददाता औरैया शहर के गौरैया तालाब मंदिर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय द्व
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के गौरैया तालाब मंदिर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्र पर्व पर मातारानी के सभी नौ रूपों की झांकियां सजाने का आयोजन चल रहा है। रविवार को मां ब्रह्मचारिणी की चैतन्य झांकी सजाई गई। सैकड़ों देवी भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भव्य झांकी का अवलोकन किया।
बहन ऊषा ने बताया कि मां के हाथ में कमंडल व माला वैराग्य व प्रभु प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने शक्ति को अपने अंदर राजयोग द्वारा जागृति करने की विधि भी बताई। कहा कि वर्तमान समय में बुराइयों की वृद्धि होने से दुख और अशांति बढ़ रही है। ऐसे समय में शिव संदेश को ध्यान में रख स्वयं की पहचान कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। हम सभी बुराइयों से मुक्त हो जाएंगे तो इस दुनिया, प्रकृति, वायुमंडल सभी सतोप्रधान बन जाएंगे। यह धरती स्वर्ग बन जाएगी। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी गीता, कृष्णा व छाया के साथ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।