Move to Jagran APP

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश होगा मजबूत : कृषि मंत्री

जागरण संवाददाता औरैया प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की सबसे महत्वपू

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 07:03 PM (IST)
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश होगा मजबूत : कृषि मंत्री
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश होगा मजबूत : कृषि मंत्री

जागरण संवाददाता, औरैया : प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हमारी किसान महिलाएं हैं, जो खेती-किसानी में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। चाहे वह बोवाई, रोपाई, कटाई व मड़ाई का काम हो, पशुओं को चारा पानी देने और खेती के हर आयाम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होती है। अगर हमारी किसान महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो हमारा देश और मजबूत होगा। यह बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वीडियो कांफ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिग के माध्यम से प्रदेश की किसान महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। प्रत्येक विकास खंड से 20 महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई।

loksabha election banner

रविवार को कृषि विभाग द्वारा लाइव स्ट्रीमिग के माध्यम से पूरे प्रदेश में महिला किसानों के साथ संवाद किया गया। सदर विकास खंड कार्यालय एनआइसी में डीएम अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू, उपकृषि निदेशक विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार तथा महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।

कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने ग्राम फकीरे पुरवा से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जबकि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एनआइसी गोरखपुर से इस कार्यक्रम में जुड़े। कृषि विभाग द्वारा इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिग जनपद के सभी विकास खंडों में एकत्रित महिला किसानों के समक्ष की गई। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने किसानों के वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वेब लिक का व्यापक प्रचार प्रसार महिला किसानों के बीच किया था, जिसके कारण गांव व देहात में बड़ी संख्या में किसानों एवं महिलाओं ने इस कार्यक्रम को देखा। राज्य स्तर पर एनआइसी लखनऊ में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कृषि निदेशक एपी श्रीवास्तव तथा यूनिसेफ की महिला अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उप कृषि निदेशक विजय ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर महिला किसानों को निश्शुल्क बीज मिनी किट का वितरण कराया गया।

महिला कल्याण विभाग ने किया जागरूक

महिला कल्याण विभाग द्वारा बिधूना और औरैया में एलईडी लगाकर लगाकर लोगों का जागरूक किया गया। महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिए बदलाव लाना है और उन्हे सशक्त बनाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.