टीईटी: बच्चे को जन्म देने के बाद पहुंची परीक्षा केंद्र
संवाद सहयोगी, अजीतमल: जनता इंटर कॉलेज में बने टीईटी परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों और कें
संवाद सहयोगी, अजीतमल: जनता इंटर कॉलेज में बने टीईटी परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों और केंद्र व्यवस्थापक की तत्परता से एक प्रसूता परीक्षा दे सकी। दरअसल एक परीक्षार्थी के पति ने केंद्र व्यवस्थापक के पास फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। वह कैसे परीक्षा दे सकेगी। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा दिलाने के लिए मना किया क्योंकि महिला की हालत ठीक नहीं थी। बावजूद इसके वह महिला अपने पति के साथ केंद्र पर पहुंची और परीक्षा देने की जिद करने लगी।
प्रसूता महिला की जिद ने केंद्र व्यवस्थापक को मजबूर कर दिया। बाद में उसके लिए कार्यालय की एक बेहतर कुर्सी का इंतजाम किया गया।
दरअसल सुधा ने शनिवार को इटावा के सैफई अस्पताल में एक बच्चे को आपरेशन से जन्म दिया था। उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसने अपने पति से परीक्षा दिलाए जाने की जिद की। जिसके बाद उसने केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण मोहन उपाध्याय से बात की। बात होने के बाद वह सुधा को लेकर परीक्षा दिलाने पहुंचा। एक घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी तो केंद्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक द्वारा तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। आनन-फानन में उसे कार्यालय में ले जाया गया। जब तक अधिकारी कुछ करते इससे पहले उसे आराम मिला गया, इसके बाद उसे दोबारा पेपर दिलाया गया।