Move to Jagran APP

बर्रु में फिर तनाव, रास्ते में मंदिर बनाने पर पथराव

संवादसूत्र सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रू में नाली विवाद का मामला एक बार फिर से गरमा गया ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:20 AM (IST)
बर्रु में फिर तनाव, रास्ते में मंदिर बनाने पर पथराव
बर्रु में फिर तनाव, रास्ते में मंदिर बनाने पर पथराव

संवादसूत्र, सहायल : थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रू में नाली विवाद का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। नाली का विवाद सुलझता नहीं दिखाई दे रहा है। नाली निर्माण के लिए जो जगह चयनित हुई। उस जगह पर रातों रात चबूतरा बनाकर एक अस्थाई मंदिर बना दिया गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो माहौल गरमा गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उस जगह पर निर्माण कार्य न करने का नोटिस चस्पा कर दिया।

loksabha election banner

क्षेत्र के ग्राम बर्रू में नाली विवाद निपटने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सहार ब्लॉक के बीडीओ नित्यानंद तिवारी, एडीओ पंचायत व कानूनगो ने गांव पहुंचकर व आम रास्ता से पश्चिम की तरफ नाली निकालने के लिए लोगो से बात की थी। जिसमें गली का पानी सीधे तालाब में पहुंचने का प्रावधान किया था। इस पर सहमति भी बन गई। शनिवार की रात उस जगह पर अस्थाई रूप से मंदिर का निर्माण कर दिया गया। चबूतरा बनाकर एक झंडा लगा दिया गया और हनुमान जी प्रतिमा स्थापित कर दी गई। जब बलराम सिंह ने सुबह देखा तो विरोध किया। इस पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ईंट पत्थर चलना शुरु हो गए और मकांति देवी पत्नी राजपाल सिंह घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने मामला शांत कराया। पुलिस ने नवनिर्मित मंदिर पर नोटिस चस्पा किया कि जब तक उच्चाधिकारी आदेश न दें यहां पर कोई कार्य नहीं होगा। उप निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया बिना अनुमति के मूर्ति की स्थापना की गई है और वह आम रास्ता है। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बीडीओ नित्यानंद तिवारी ने बताया कि एडीएम से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.