विरोध पर शिक्षक को पीट जानवरों के साथ किया बंद
संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया): आवारा जानवरों से किसान परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिक
संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया): आवारा जानवरों से किसान परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को आदेशित भी किया है। लेकिन जिले में सुस्त चाल के चलते अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल अभी तक अधूरे हैं। लिहाजा किसान आवारा जानवरों को पकड़ कभी विद्यालयों, थाने व तहसील में बंद कर रहे हैं। शनिवार को फफूंद थानाक्षेत्र के दखलीपुर गांव में किसानों ने फसल बर्बाद कर रहे मवेशियों को पकड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अंदर बंद कर गेट पर ताला लगा दिया। शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिस समय किसान स्कूल परिसर में जानवरों को बंद करने पहुंचे। उस समय विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे। शिक्षकों ने आवारा जानवरों को देख बच्चों को एकत्र कर सुरक्षित विद्यालय के बाहर निकाल दिया। शिक्षक इन जानवरों को बंद करने का विरोध करने लगे तो गुस्साए किसानों ने अनुदेशक योगेंद्र ¨सह को पीट दिया। शिक्षकों का आरोप है कि इस दौरान किसानों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। प्रधानाध्यापक तारा चंद्र ने आठ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल योगेंद्र ¨सह को मेडिकल के लिए भेजा है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन को स्कूलों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करनी होगी। यदि ऐसी घटनाएं जल्द न रोकी गईं तो जिले के सभी विद्यालय बंद कर विरोध किया जाएगा।