Move to Jagran APP

फल मक्खी नियंत्रण का दिया तकनीकी प्रशिक्षण

संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया) : कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा पर विभाग के अधिकारियों, कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 11:12 PM (IST)
फल मक्खी नियंत्रण का दिया तकनीकी प्रशिक्षण
फल मक्खी नियंत्रण का दिया तकनीकी प्रशिक्षण

संवाद सूत्र, फफूंद(औरैया) : कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा पर विभाग के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं को तकनीकि द्वारा फल मक्खियों का नियंत्रण एवं आम के बगीचों के प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित उद्यान वैज्ञानिक ने सब्जियों की जानकारी दी इनकी पोषण वाटिका में महत्व पर व्याख्यान दिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम सहायक कृषि अंकुर झा ने फल, मक्खी द्वारा फसल को नुकसान की जानकारी दी और फल मक्खी की पहचान व उसका जीवन चक्र के बारे में विस्तार से चर्चा की। अंत में प्रबंधन की तकनीकि की जानकारी दी और गंध-पाश द्वारा इसके नियंत्रण के बारे में बताया। कृषि विभाग के 24 अधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आइपीएम तकनीकी द्वारा फल मक्खियों का नियंत्रण एवं आम बगीचों के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उद्यान वैज्ञानिक डा. आइपी ¨सह ने कद्दू वर्गीय सब्जियों की तकनीकि की जानकारी एवं डा. रश्मि यादव ने सब्जियों का पोषण वाटिका में महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बृज विकास ¨सह ने किया। केंद्र के अन्य सदस्य उपेंद्र कुमार ¨सह, कार्यक्रम सहायक विवेक सेंगर, कुलदीप कुमार, नरेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.