अटेवा के पदाधिकारियों का लेखपालों को समर्थन
जागरण संवाददाता, औरैया: जिला मुख्यालय पर चल रही लेखपालों की कमलबंद हड़ताल थमने का नाम नह
जागरण संवाददाता, औरैया: जिला मुख्यालय पर चल रही लेखपालों की कमलबंद हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को हड़ताल के 12वें दिन लेखपाल भी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी होती हैं, तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे।
जहां एक ओर प्रदेश सरकार लेखपालों की मांगों को मानने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर लेखपाल संगठन भी अपनी मांगों को मनवाने को लेकर पीछे नहीं हट रहा है। जिले में पिछले बारह दिनों लेखपाल कलमबंद हड़ताल किए हुए हैं। शुक्रवार को लेखपालों का समर्थन करने पहुंचे अटेवा के जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और लेखपालों की जायज मांगों को मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। लेकिन अब जिले के अन्य संगठन लेखपालों के साथ हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। लेखपाल संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश तिवारी ने कहा कि वह अपनी मांगें पूरी करने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन नए लेखपालों को बर्शाख्त करने के लिए नोटिस जारी कर रहा है, जो सरासर गलत है। हड़ताल के दौरान प्रदीप जादौन, जगदेव यादव, अमर ¨सह शाक्य, दीपक यादव, शशिकांत पोरवाल, सौरभ, राकी यादव समेत एक सैकड़ा लेखपाल मौजूद रहे।