सोशल मीडिया की अफवाहों पर रखें विशेष नजर
जागरण संवाददाता, औरैया : मंडालायुक्त पीके महांति ने शनिवार को ककोर स्थित कलेक्ट्रेट सभाग
जागरण संवाददाता, औरैया : मंडालायुक्त पीके महांति ने शनिवार को ककोर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तैयारियां ठीक से हो रही हैं। फिर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। अराजक तत्वों को पाबंद करने के साथ ही नगर क्षेत्रों के असलहों को भी जमा कराया जाए। निर्वाचन आयोग से आने वाली सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण हो चाहिए। बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रत्याशी को जुलूस आदि न निकालने दिया जाए। जिले भर में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर होने वाली अफवाहों पर सख्ती से नजर रखने का उन्होंने अधिकारियों को पाठ पढ़ाया।
मंडलायुक्त पीके महांति व आईजी आलोक ¨सह ने जनपद में निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने को की जा रही सभी तैयारियों एवं व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी जेपी सगर ने बताया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 75 मतदान केंद्र एवं 206 बूथ बनाए गए हैं। 6 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इस पर वेबका¨स्टग कराई जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद मे उड़नदस्ते तेजी से काम कर रहे हैं। यदि उन्हें गाड़ी उपलब्ध नहीं है तो उन्हें गाड़ी उपलब्ध करा दी जाए। गैर जनपदों से आने वाले शरारती तत्वों को कतई घुसने ना दिया जाए। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों को लाल कार्ड देकर उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले अराजक तत्वों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक व मीडिया सेल के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। अत: ऐसी अफवाह पर विशेष नजर रखें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई तत्काल होनी चाहिए। जिला अधिकारी से कहा की मतगणना केंद्रों पर विशेष व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जाये, जिससे मतगणना में किसी भी प्रकार की कठिनाई ना आने पाए। आईजी ने ने कहा कि सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, संविदा कर्मचारी का सभी राजनीतिक दलों से निष्पक्ष व्यवहार रहे। बैठक में अपर जिला अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारी, सभी थानों के एसओ, सभी सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।