सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिन
जागरण संवाददाता, उरई : बदले समीकरणों के तहत बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के जन्म
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, उरई : बदले समीकरणों के तहत बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। साथ ही मिष्ठान वितरित किया गया।
ईशा वेंकटेश उत्सवगृह में आयोजित कार्यक्रम में बसपा बुंदेलखंड जोन इंचार्ज भूपेंद्र आर्या ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ तैयार हो जाएं।पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमें मायावती के हाथों को मजबूत करना है। बसपा जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल ¨सह यादव, संतराम कुशवाहा, छोटे ¨सह, जितेंद्र दयालु, विजय चौधरी, रफीउद्दीन पन्नू, शिवेंद्र ¨सह, संजय पटेल, बृजेश प्रजापति मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें