बर्फीली हवाएं जिलेवासियों के लिए बनी परेशानी
जागरण संवाददाता, औरैया: विगत कई दिनों से पड़ रही ठंड के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। गु
जागरण संवाददाता, औरैया: विगत कई दिनों से पड़ रही ठंड के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। गुरुवार को तापमान और कम हो गया। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। शाम होते ही बर्फीली हवाओं के चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, वहीं दुकानों से भी ग्राहक नदारद हो जा रहे हैं। वर्तमान समय में नगर सहित कई इलाकों में नियमित अलाव की अपर्याप्त व्यवस्था से राहगीरों व आमजन को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से सड़क किनारे लगी दुकानों पर लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज कर दी है। ठंड बढ़ने से जहां आम जनमानस को ठिठुरना पड़ रहा है, वहीं नगर में विचरण करने वाले छुट्टा पशु भी सर्दी से परेशान नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी कमी देखने को मिल रही है। सुबह हल्का कोहरा पड़ने से वाहन धीमी गति से गुजर रहे हैं। डीआइओएस परखेंगे शहर की व्यवस्था
अलाव से लेकर रैन बसेरे की व्यवस्था परखने के लिए जिला प्रशासन ने डीआइओएस को जिम्मेदारी दी है। जो शहर में भ्रमण कर पालिका व तहसील स्तर से की गई व्यवस्था को देखने के लिए रात में औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वास्तविक स्थित को प्रशासन तक पहुंचाएंगे। जिससे आगे और पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। पूरे जिले में सर्दी में की गई व्यवस्था की क्रास चे¨कग कराई जा रही है।