Move to Jagran APP

डकैती व लूट में छैमार गिरोह के छह बदमाश जेल गए

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : डकैती व लूट के मामले में पुलिस ने छैमार गिरोह के छह सदस्यो

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:20 PM (IST)
डकैती व लूट में छैमार गिरोह के छह बदमाश जेल गए
डकैती व लूट में छैमार गिरोह के छह बदमाश जेल गए

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : डकैती व लूट के मामले में पुलिस ने छैमार गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। इनमें एक किशोर भी शामिल है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गए जेवर व सात लाख की नकदी भी बरामद की गई है।

loksabha election banner

बीते दिनों कायमगंज, कंपिल थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटनाओं को लेकर स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, कायमगंज कोतवाल जसवंत ¨सह और कंपिल एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने छैमार गिरोह के सदस्यों को जनपद कासगंज थाना गंज क्षेत्र के गांव गडका निवासी रज्जाक उर्फ कासिम मुल्ला उर्फ उस्ताद, शनि उर्फ राधे, जनपद शाहजहांपुर थाना गढि़या रंगीन क्षेत्र के गांव दबौरा निवासी इस्माइल उर्फ वाहिद, जनपद अमरोहा थाना अदमपुर क्षेत्र के गांव बुराबली निवासी इसरत उर्फ चैयरमैन व इसी गांव के एक किशोर को गिरफ्तार किया। लूटे गए जेवरातों की खरीदारी करने के आरोप में जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के करीमनगर निवासी सराफा कारोबारी रामबाबू वर्मा को गिरफ्तार किया गया। एएसपी त्रिभुवन ¨सह ने बताया कि लूटे गए सोने-चांदी के जेवर व सात लाख नकद बरामद किए गए। बदमाशों के पास से अवैध हथियार व कारतूस भी मिले हैं। बदमाशों ने कायमगंज में तीन, कंपिल में एक, मेरापुर में दो के अलावा जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ में नौ, सौरिख में तीन, जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र में एक के अलावा जनपद मैनपुरी और औरैया में भी लूट, डकैती व चोरी की घटनाओं को कबूला है। पुलिस ने 19 घटनाओं का पर्दाफाश किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.