सिब्बल की मांग मंदिर निर्माण विरोधी : केशव प्रसाद
जागरण संवाददाता, औरैया : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर मसले पर गुरुवार को यहा
जागरण संवाददाता, औरैया : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर मसले पर गुरुवार को यहां कपिल सिब्बल और कांग्रेस को घेरा। कहा कि सिब्बल ने सुनवाई टालने की मांग करके यह साबित कर दिया कि वह और उनकी पार्टी मंदिर निर्माण के विरोध में हैं। उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण पर जो निर्णय आएगा, सभी को स्वीकार होगा। एक ¨हदू और राम भक्त होने के नाते वह खुद भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं।
मौर्य ने दावा किया कि गुजरात में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। कहा, राहुल गांधी जहां पर प्रचार करने जाते हैं, वहां कमल जरूर खिलता है। निकाय चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। जिन पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी को हार मिली है, उन क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी।
कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने से पहले औरैया पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने के साथ सिकंदरा उपचुनाव में मेहनत करने के लिए कहा। सिकंदरा उपचुनाव जीतकर हम स्व. मथुरा पाल को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, सदर विधायक रमेश दिवाकर, बिधूना विधायक विनय शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू ¨सह मौजूद रहे।