शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
संवादसूत्र, फफूंद : थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक
संवादसूत्र, फफूंद : थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक उसे एक फैक्ट्री में छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर निवासी एक युवती ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि है गांव के ही एक युवक ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात कही तो कोर्ट मैरिज की बात कहकर वह 28 अक्टूबर को अपने साथ औरैया ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने अपने कार्यस्थल चाऊमीन फैक्ट्री में अपने साथ रखा और सुबह वकील से बात करने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। पीड़िता ने थाने में मामले की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से शिकायती पत्र दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।