ट्रेन से कटने जा रही महिला को बचाया
संवादसूत्र अछल्दा पति से परेशान महिला बीती रात अछल्दा स्टेशन पर खुदकशी करने आ गई। स्टेश्
संवादसूत्र, अछल्दा: पति से परेशान महिला बीती रात अछल्दा स्टेशन पर खुदकशी करने आ गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसको बचाकर महिला सशक्तिकरण केंद्र को सूचना दी। केंद्र की काउंसलर ने पति व परिजनों को बुलाकर हिदायत दी और महिला को उनके साथ भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम भोलापुरवा (सल्हूपुर) निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी रामा देवी घरेलू कलह से तंग आकर शुक्रवार की रात स्टेशन पर पहुंच गई। वह गुमशुम स्टेशन पर बैठी थी तो लोगों को शक हुआ। ट्रेन आई तो वह उसके आगे कूदने के लिए दौड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला रोने लगी और बताया कि उसके पति अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं और बीते दिन जाने से मारने का प्रयास भी किया था। इसकी सूचना लोगों ने महिला सशक्तिकरण केंद्र की काउंसलर आकांक्षा को दी। महिला काउंसलर आकांक्षा श्रीवास्तव, शीतला, संध्या तथा थाना के एसआई लाल बहादुर यादव ने महिला के पति व परिजनों को सूचना दी। पति व परिजनों को हिदायत दी गई। बाद में पति उसके साथ रहने को तैयार हो गया। इसके बाद लिखित लेकर महिला को पति के साथ जाने दिया गया।