'अल्लाहुम्म लका सुम्तो' दुआ के साथ खोला रोजा
संवाद सहयोगी अजीतमल(औरैया) कस्बा बाबरपुर अजीतमल में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार कराया
संवाद सहयोगी, अजीतमल(औरैया): कस्बा बाबरपुर अजीतमल में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार कराया गया। इस दौरान हिदू मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए।
मगरिब की नमाज से पहले अल्लाहुम्म लका सुम्तो दुआ के साथ करीब चार सौ हिदू मुस्लिम लोगों ने रोजेदारों के साथ रोजा खोलकर मिसाल पेश की। बड़ी संख्या में हिदुओं ने रोजेदारों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। शरबत, खजूर, अंगूर, खरबूज, केला, पकोड़ी के साथ लोगों ने इफ्तार किया। इस दौरान चेयरमेन रानी पोरवाल ने बताया कि मुस्लिम और हिन्दू अलग अलग नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे के प्रत्येक त्योहार में भाइयों की तरह शरीक होते हैं। रमजान माह में इबादत करने से कई गुना फल मिलता है तो रोजेदारों को इफ्तार कराने से एकता और भाई चारा मजबूत होता है। इफतार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. भोला सिंह, पूर्व चेयरमेन मदनलाल पोरवाल, पूर्व चेयरमेन डा. रामदर्शन कठेरिया, रोजेदार दुर्वेश अली, दाऊद अख्तर, लाल दुबे, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी शिवहरी सिंह, अल्ताफ, गोलू, गजेंद्र सिंह व नगर पंचायत सभासदगणों आदि करीब चार सैकड़ा लोगों ने इफ्तार किया।