आइए इस दीपावली पर हम सब ले संकल्प
जागरण संवाददाता, औरैया : जिलेभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस
जागरण संवाददाता, औरैया : जिलेभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वनि व प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे चलेंगे। इसके साथ ही लोग त्योहार को लेकर बाजार भी बिना हेलमेट के जा रहे हैं। क्यों न इस बार एक हम सब एक संकल्प लें कि दीपावली से अपनी मनमानी नहीं करेंगे। पूरे साल हेलमेट लगाकर चलेंगे। साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। इसके अलावा अन्य वह काम नहीं करेंगे जिस पर्यावरण सहित समाज को कोई नुकसान पहुंचे।
शासन की ओर से लगातार कई योजनाएं चलाकर सूबे के लोगों को जागरूक किए जाने की मुहिम चलाई जा रही है। कि कैसे भी पर्यावरण को दूषित न किया जाए, मसलन पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लें। साथ ही ऐसे पटाखों का प्रयोग न करें। जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो। इसके अलावा जल्दबाजी के चलते हम लोग कई बार वाहनों की गति पर ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही किसी भी चीज को हम लोग प्रयोग कर उसकी गंदगी को सड़क पर फेंक देते हैं। इस दीपावली को हम लोग संकल्प ले, भले ही अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे लेकिन वाहन की गति नियंत्रित होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी चीज का प्रयोग करने के बाद बची हुई सामग्री को सड़क पर न फेंक कर शासन द्वारा बनाए गए डस्टबीन में ही फेंके। इसके अलावा दीपावली त्योहार पर लोग मिठाई सहित अन्य आकर्षक करने वाली चीजों का लोगों को उपहार स्वरूप देते हैं। क्यों न संकल्प लें कि इस बार ईको फ्रेंडली दीपावली मनाते हुए लोगों को पौधे गिफ्ट करें। यह लें संकल्प
- पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे
- हेलमेट का हर हाल में प्रयोग करेंगे
- वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखेंगे
- सड़क पर कूड़ा नहीं फेकेंगे
- गिफ्ट के रूप में लोगों को पौधे देंगे शांतिपूर्वक मनाए त्योहार
दीपावली त्योहार को लेकर अगर कहीं आगजनी या अन्य समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल जिले की पुलिस सहित अन्य अधिकारियों से आप संपर्क कर सकते हैं। शासन द्वारा त्योहार को शांतिपूर्वक निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
एसपी - 9454400249
फायर बिग्रेड - 101
कंट्रोल रूम - 100