पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट
संवादसूत्र, सहायल : थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पु
संवादसूत्र, सहायल : थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवक व उसके पिता ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री गांव के ही सुमित गुप्ता के यहां गृहस्थी का सामान खरीदने गई हुई थी। तभी सुमित गुप्ता उसकी पुत्री को घर के अंदर खींच ले गए और छेड़खानी करने लगा। जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो उक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सुमित व उसके पिता राजेंद्र गुप्ता ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से बचकर आई नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर वह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गयाप्रसाद वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।