रेडीमेड लहंगों व सजावटी थाली खूब बिकी
जागरण संवाददाता औरैया करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आए। सु
जागरण संवाददाता, औरैया : करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आए। सुबह से शहर के लेडीज मार्केट, होमगंज बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। शहर के मुख्य बाजारों में विशेष सजावटी थाली, छलनी लोटा, लटक वाली गोल्डन कलर की छलनी की खास मांग बनी हुई है। मंगलवार को चूड़ी व कास्मेटिक्स की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ दिखी। रेडीमेड लहंगों और हल्के वर्क वाली साड़ियों की मांग है।
करवाचौथ पर्व को लेकर शहर की महिलाओं में खासी तैयारी चल रही है। मंगलवार को होमगंज, लेडीज मार्केट, फूलगंज बाजारों में भारी भीड़ नजर आई। कोरोना के खतरे के बावजूद महिलाए तैयारियों को लेकर जमकर खरीदारी कर रहीं हैं। दुकानदार प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को रेडीमेड ड्रेस व धागे की चूड़ियां खूब भा रही हैं। मास्क व किट पहन संचालिकाओं ने ब्यूटी पार्लर में महिलाओं को संजाने में लगी रहीं। कोरोना से बचाव के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी खास इंतजाम किए गए। ब्यूटी पार्लर संचालिका लक्ष्मी राजपूत ने बताया कि पार्लर में आने वाली सभी महिलाओं को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है। सभी महिलाओं को अलग-अलग समय दिया जा रहा है। पार्लर के सभी स्टॉफ मास्क व किट पहन कर ही कार्य करते हैं। घरों में भी मेहंदी लगाने के आर्डर हैं। अरेबिक, मारवाड़ी व फुल हैंड मेहंदी की मांग ज्यादा है। इस बार मिट्टी के करवा 20 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी कीमत 35 रुपये थी। वहीं पीतल के करवा पांच सौ रुपये तक मिल रहे हैं।
जाम की बनी रही स्थिति
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सुबह से बाजारों में भीड़ जुटना शुरू हो गई। शहर के लेडीज मार्केट व होमगंज बाजार में स्थिति यह रही कि वहां पर बाइक निकलने में भी घंटों लग रहे थे। बाजार में मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को हटाते नजर आए। हर दस मिनट में जाम की स्थिति बनी रही। चूड़ियों के दाम
चूड़ी का नाम पहले अब
ब्रास कंघन 900 1200
चूड़ी 110 120
पंजाबी चूड़ी 700 900
राधा कृष्ण चूड़ा 400 500
लटकन कड़ा 300 400
मोर चूड़ा 600 750
ब्यूटी पार्लर के रेट
पहले अब
थ्रेडिग 20 25
फेसियल 100-500 150-800
वैक्स 100-500 150-700
मेहंदी 500 550